बीएसएफ
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि हम इसे अपनी ओर से शुरू नहीं करते हैं, लेकिन, जब भी ऐसा होता है, हम प्रभावी ढंग से इसका जवाब देते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या गोलीबारी अधिक घुसपैठियों को घुसपैठ कराने के लिए की गई थी, अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की संभावना कम है।
इससे पहले डीजी ने रिक्रूटों के पांच बैचों की पासिंग आउट परेड और सत्यापन समारोह का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु पूर्वी और दक्षिणी भारत से हैं, जिनमें ओडिशा से 204, आंध्र प्रदेश से 208, केरल से 112 और तेलंगाना से 75 शामिल हैं।