चिनाब नदी के पास एक युवक ट्रैक्टर से खेत में काम करते हुए घायल हो गया। उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई थीं। मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने युवक को अपने साथ रस्सी की मदद से चिनाब नदी को पार कराया। युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
किश्तवाड़ में भारतीय सेना के जवान एक युवक के लिए देवदूत साबित हुए हैं। यहां चिनाब नदी के पास एक युवक ट्रैक्टर से खेत में काम करते हुए घायल हो गया। उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। ऐसे में मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने युवक को अपने साथ रस्सी की मदद से चिनाब नदी को पार कराया। इसके बाद युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
2 of 4
Kishtwar
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में चिनाब नदी के पास 24 वर्षीय अंकित कुमार खेत में ट्रैक्टर की मदद से काम कर रहा था। इस दौरान एक हादसे में उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई। वह चलने में असमर्थ महसूस कर रहा था। ऐसे में उसे चिनाब नदी पार करवाकर अस्पताल ले जाना एक चुनौती बन गया। इस दौरान भारतीय सेना के जवान युवक की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
3 of 4
Kishtwar
- फोटो : सोशल मीडिया
जवानों ने युवक को रस्सी और लाठी के सहारे रेंगते हुए एक नदी के छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया। इस बचाव कार्य में सेना के जवानों का हौसला देखते ही बनता था।
सेना के जवानों ने घायल युवक को पकड़ रखा था और पूरी ताकत के सात रेंगते हुए जवानों ने उफनती चिनाब नदी को पार किया। फिर घायल युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।