Amarnath Yatra 2022
- फोटो : बासित जरगर
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें आतंकी धमकियों का कोई डर नहीं। वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए हैं और उन पर अटूट विश्वास है। भोलेनाथ अपने भक्तों की विकट परिस्थितियों में रक्षा करते हैं। पहले जत्थे में बड़ी संख्या में शामिल यात्री पहली बार बाबा के द्वार पर नतमस्तक होने के लिए रवान हुए हैं। जमशेदपुर की वीनिता सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तस्वीर को देश दुनिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष जताया। दिल्ली से आईं सीमा ने बताया कि वह पहली बार अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही हैं। काफी अच्छा लग रहा है कि भगवान शिव के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।