फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मूवासियों को मिलेगा रोपवे का तोहफा, प्रदेश में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का हुआ निर्माण

Thu, 15 Jul 2021 07:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
रोपवे
जम्मूवासियों को शुक्रवार को जम्मू रोपवे में सेक्शन 1 में पीरखो-महामाया रोपवे का तोहफा मिलेगा। इस रोपवे के शुरू होने से जम्मू में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गंडोला की तर्ज पर बनाए गए इस रोपवे की सवारी के दौरान लोगों को सूर्य पुत्री तवी नदी, पुराना शहर सहित अन्य विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार सुबह 11 बजे रोपवे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। जम्मू कश्मीर में ऐसे किसी रोपवे का तीस साल बाद निर्माण किया गया है। सेक्शन 1 पीरखो-महामाया रोपवे की 1184 मीटर लंबाई है और यह सात टावरों पर स्थापित है। इस रोपवे में विदेशी अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिसमें 16 केबिन स्थापित हैं। प्रत्येक केबिन में 6 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए केबिन में 3-4 सवारियां ही बिठाई जाती हैं। रोपवे में सवारी की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। रोपवे का कई बार सफल ट्रायल किया जा चुका है। वर्ष 2014 की भीषण बाढ़ को ध्यान में रखते हुए तवी नदी की बेसमेंट से इसे आठ फीट ऊपर उठाकर बनाया गया है, ताकि भविष्य में गंभीर बाढ़ के दौरान भी रोपवे के टावरों को नुकसान न पहुंचे, हालांकि तवी नदी में टावरों से सटे अवैध खनना लगातार चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
रोपवे - फोटो : Demo Pic
इससे टावरों के आसपास जमी रेत की परत निकल रही है। इस रोपवे के लिए प्रति सवारी से आने जाने का 400 रुपया किराया प्रस्तावित है।
विज्ञापन

3 of 5
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala
यह रोपवे सूर्य पुत्री तवी नदी के ऊपर स्थापित है। रोपवे से तवी नदी के साथ पुराना शहर और अन्य विहंगम नजारा देखने को मिलता है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में महामाया - फोटो : अमर उजाला
इस रोपवे से शहर के प्रमुख महामाया और बावे वाली मंदिर में पहुंचा जा सकेगा। महामाया से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही बावे वाली माता का मंदिर स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोपवे
जम्मू में दोनों रोपवे के शुरू होने से पर्यटन के लिहाज से नई क्रांति आएगी। कई दशक बाद जम्मू में पर्यटकों के लिए ऐसे किसी आकर्षक सुविधा को शुरू किया गया है। इसी तरह 485 मीटर में दो टावरों पर स्थापित सेक्शन 2 बाहु-महामाया रोपवे अक्तूबर 2020 में शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर जम्मू एयरबेस के पास दिखा ड्रोन, जम्मू शहर में 90 जगहों पर बनेंगे ट्रैफिक बूथ समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें