फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के लिए सज गया जम्मू-कश्मीर: लाल चौक से लेकर पुलिस के ट्विटर तक बदलाव की तस्दीक करती हैं ये तस्वीरें

Sat, 14 Aug 2021 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में रंगा लाल चौक का घंटाघर, गुलमर्ग में लहराता 100 फीट ऊंचा तिरंगा, बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली के जरिए युवाओं का जोश और श्रीनगर पुलिस के ट्विटर हैंडल की तस्वीर कश्मीर में बदलाव की तस्दीक करती है। सरकारी कार्यालयों से लेकर सभी प्रमुख प्रतिष्ठान प्रदेश में बदलाव का प्रमाण दे रहे हैं। कभी आतंक के गढ़ रहे इलाकों में लोग घरों से बिना किसी डर के निकलते हैं।

बात अगर जम्मू संभाग की करें तो यहां स्वतंत्रता दिवस के लिए मंदिरों के शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। ज्यूल और बिक्रम चौक में परेड देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण चलता रहेगा।

इसके अलावा शहर के मुख्य चौक-चौराहों और पुलों को लाइटों से सजाया जा रहा है। 15 अगस्त को पतंगबाजी और डीजे की धुनों पर भी लोग आजादी का जश्न मनाएंगे। पर्यटन विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर प्रदेश की ऐतिहासिक जगहों के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। पोस्टरों के माध्यम से धार्मिक और अन्य स्थानों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरकारी विभागों के कार्यालयों को भी लाइटों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
सभी स्कूलों में होगा ध्वजारोहण
स्कूलों में इस बार आजादी का जश्न सीमित तौर पर मनाया जाएगा। सभी स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसमें स्कूल स्टाफ शामिल होगा, जबकि बच्चों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। अगर बच्चे अपनी मर्जी से आते हैं तो कोरोना नियमों का पालन कर सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। हालांकि पहले ध्वजारोहण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। अब इस बारे में सीईओ ने निर्देश जारी कर दिए है। स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें स्कूल के सारे स्टाफ को भाग लेना होगा। सीईओ जम्मू सूरज सिंह राठौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोविड एसओपी का पालन करना होगा। 



 
विज्ञापन

3 of 5
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी  - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जम्मू शहर में अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर भी सेना और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त गश्त के साथ डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी चौकी अफसरों, थानेदारों, डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त करने के लिए कहा गया है।

4 of 5
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी  - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ और सेना ने सरहद पर अतिरिक्त तैनाती के साथ गश्त बढ़ा दी है। नाकों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी  - फोटो : अमर उजाला
सीमांत इलाकों में सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर एसओजी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें