उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, गंगोत्री टिहरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित, मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, डलहौजी, कल्पा के साथ रिहायशी इलाकों में बर्फ गिरी, यह यहां इस सीजन की पहली बर्फबारी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रियासी, उधमपुर और कठुआ जिलों के ऊपरी इलाकों में अब भी बर्फ गिर रही है।