फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर पहुंची जम्मू कश्मीर पुलिस, फेमस अस्पताल में छानबीन, सांसद इमरान मसूद को लेकर पूछा ये सवाल

Thu, 13 Nov 2025 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: जम्मू कश्मीर से डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट टीम के साथ सहारनपुर में फेमस अस्पताल पहुंचे। यहां 12 सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई। इमरान मसूद को लेकर पूछा कि क्या उनका अस्पताल से कोई संबंध है। 
विज्ञापन
1 of 8
फेमस अस्पताल पहुंची जम्मू कश्मीर की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार करने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर छानबीन की। अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक और अन्य स्टाफ से पूछताछ की। कुल मिलाकर 12 सवाल पूछे। इसमें अस्पताल में फंडिंग, स्कॉलर, नियुक्ति और आसपास मस्जिद-मदरसों आदि की जानकारी शामिल रही।
 
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर से पकड़ा गया था डा. आदिल। - फोटो : अमर उजाला
जिले में खुफिया एजेंसियां हर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। डॉ. आदिल से संपर्क रखने वाले करीबियों की तलाश में जुटी हुई है। छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में एमबीबीएस एमडी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
मानकमऊ स्थित डॉ. आदिल के घर के पास कचरे से मिले टिकट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। उनके साथ कई सुरक्षा एजेंसी के लोग भी मौजूद रहे। डीआईजी भट्ट ने पूरे ऑपरेशन को लीड किया। उनके नेतृत्व में ही अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में 12 सवालों पर चिकित्सकों और स्टाफ से पूछताछ की गई। 
 

4 of 8
डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने डॉ. आदिल की नियुक्ति से लेकर उनसे मिलने वालों की जानकारी ली। उनकी नियुक्ति कैसे और किनके माध्यम से की गई। टीम मानकमऊ स्थित डॉ. आदिल के घर पर भी पहुंची। यहां भी आसपास जांच की। आदिल के करीबियों की भी छानबीन की गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
डॉ. आदिल अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. बाबर को गाड़ी में बैठाया, कुछ देर बाद छोड़ा
डॉ. आदिल की शादी में जाने वाले डॉ. बाबर, डॉ. असलम जैदी और डॉ. अताउर्रहमान से अलग-अलग पूछताछ हुई। टीम ने डॉ. बाबर को गाड़ी में बैठाया। गाड़ी में बैठाकर बात की। इसके बाद उन्हें वापस अस्पताल में छोड़ दिया गया। अभी वह पुलिस की निगरानी में हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल में काम करता था डॉ. आदिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल प्रबंधक बोले-कुछ प्रमाणपत्र मांगे, वह हमने दिए
फेमस मेडिकेयर अस्पताल प्रबंधक मनोज मिश्रा ने बताया कि करीब 12 सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल सांसद इमरान मसूद को लेकर भी था। इसमें पूछा था कि उनका अस्पताल से क्या संबंध है। इस पर बताया गया कि जहां तक हमारी जानकारी में है वह पहले अस्पताल में थे। जब से हमने लिया है, तब से हम लोग जिम्मेदार हैं। हमारा कांट्रेक्ट फैजान शेख के साथ है। सभी अधिकार हमारे पास हैं। डॉ. आदिल से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मांगे गए थे, जो हमने उपलब्ध करा दिए हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी के इसी मकान में किराये पर रहता था डॉ. आदिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. बाबर को लेकर फुटेज भी खंगाली
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. बाबर को साथ रखकर अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में डॉ. आदिल के अस्पताल आने और जाने का समय चेक किया। बताया जा रहा है कि टीम को अहम फुटेज भी हाथ लगी है।

डॉ. आदिल के करीबी को एटीएस ने सहारनपुर से उठाया
एटीएस ने डॉ. आदिल अहमद के करीबी युवक को उठाया है। युवक से गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। युवक को डॉ. आदिल का राजदार बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर एटीएस की कार्रवाई पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन

8 of 8
मानकमऊ स्थित डॉ. आदिल के घर के पास कचरे से मिले टिकट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ देखकर नहीं पहुंचे मरीज
जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के चलते अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार शाम को मरीज नहीं दिखाई दिए। अस्पताल के बाहर कार को देखकर हर कोई रुका और पुलिस के बारे में जानकारी लेते नजर आए। अस्पताल गेट पर पुलिस का पहरा रहा। थाना कुतुबशेर पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही।

ये भी देखें...
Saharanpur: 'मुस्लिम ही नहीं, हिंदू धर्म में भी होते हैं आतंकवादी', कहने पर देवबंद इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, देखें वीडियो    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें