फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संपदा को नुकसान: दो दिन बाद तेज बारिश से बुझी जंगलों में लगी आग, एयरफोर्स की भी ली गई थी मदद

Tue, 01 Jun 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जंगल में लगी आग बुझी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन कड़ी मशक्कत करने के बाद जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में घोरड़ी व बरमीन के जंगल में लगी आग पर सोमवार देर शाम को काबू पा लिया गया। पहले तो एयरफोर्स के चॉपर ने मानसर झील से पानी भर जंगल पर डाला। इससे काफी हद तक आग पर काबू पाने में कामयाबी मिली और शाम को तेज बारिश होने के बाद आग पूरी तरह से बुझ गई। स्थानीय निवासी भी डीडीसी सदस्य घोरड़ी के साथ दो दिन तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे। 

बता दें कि रविवार दोपहर को अचानक ही घोरड़ी के दयाधार जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग व पुलिस की टीमों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन दिन भर मशक्कत करने के बाद इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। डीडीसी राकेश शर्मा ने इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ संपर्क किया और जिला प्रशासन ने एयरफोर्स से इसको लेकर मदद मांगी।
विज्ञापन

2 of 5
जंगल में लगी आग बुझी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे आग बुझाने में मदद करने के लिए सेना का चॉपर घोरड़ी पहुंचा और पानी डालने का काम शुरू किया। इससे काफी हद तक आग को काबू पाने में मदद मिली। इसी बीच वन विभाग को सूचना मिली कि बरमीन इलाके में नादन के जंगल में भी आग लग गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जंगल में लगी आग बुझी - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स ने आठ फेरे लगाकर घोरड़ी के जंगल में पानी डाला और फिर दो फेरे नादन में लगाए। इससे काफी हद तक आग पर काबू पाने में कामयाबी मिल गई। दोपहर करीब दो बजे अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और शाम करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा बारिश के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया। 

 

4 of 5
जंगल में लगी आग बुझी - फोटो : अमर उजाला
आग पर काबू पाने में डीडीसी राकेश शर्मा व स्थानीय निवासी दिन रात जुटे रहे। डीडीसी सदस्य ने बताया कि जब आग लगने की सूचना मिली तो 100 से अधिक ग्रामीण उनके साथ आग बुझाने के लिए दयाधार के जंगल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंगल में लगी आग बुझी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पहले तो रविवार को देर रात तक आग बुझाने के कार्य में लगे रहे। सुबह छह बजे फिर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग नहीं बुझी तब तक कोई भी घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें