फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के जवानों ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, देखिए तस्वीरें

Thu, 19 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
जम्मू एवं कश्मीर के एक सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जामवाल के नेतृत्व में भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने आज माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह किया।

विज्ञापन

2 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
गुरुवार को सेना के उधमपुर मुख्यालय नॉर्दर्न कमान के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने बताया, 'भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद आज सुबह 6.07 बजे माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया।
विज्ञापन

3 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
यह अभियान दुनिया की सबसे उंची 8,848 मीटर चोटी पर नेपाल में आए भूकंप के दो साल के अंतराल के बाद किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल जाम्वाल एक प्रतिष्ठित पर्वतारोही हैं। वह पिछले साल 25 अप्रैल को नेपाल में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप के दौरान एवरेस्ट के आधार शिविर में मौजूद थे।

4 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
प्रवक्ता ने कहा, 'टीम में एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) और पांच अन्य रैंक कर्मी शामिल हैं।' सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

5 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
 सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

6 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि, नेपाल भूकंप के बाद 2015 में ही एवरेस्ट आधार शिविर में एक भूस्खलन हुआ था, जिसमें कई अभियान दलों के शिविर तबाह हो गए थे और 22 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही व स्थानीय शेरपा मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
उन्होने बताया कि भूस्खलन के बाद सेना की टीन ने वहां की स्थिति को संभालते हुए रेस्क्यू आपरेशन चलाए लोगों को राशन और शिविर मुहैया करवाए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के पिता सेना में हवलदार थे। उनके बाद उनके बेटा लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल ने डोगरा रेजीमेंट ज्वाइन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें