अपने शराबी बेटे को पुलिस से बचाने के लिए एक मां पुलिसवालों के पीछे लट्ठ लेकर पड़ गई। इतना ही नहीं महिला ने एक पुलिसकर्मी को तो दौड़ा दौड़ा कर चप्पल से पीटा भी लेकिन महिला और उसका शराबी बेटा पुलिस के काबू में आ ही नहीं पाया। मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है जहां एक शराबी बाइक चालक को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शराबी बाइक चालक व उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
बेटा भी नहीं निकला कुछ कम
2 of 5
एक पुलिस कांस्टेबल को दौड़ा दौड़ाकर पीटता शराबी बाइक चालक
- फोटो : amar ujala
गंज थाना क्षेत्र में सिग्मा के तहत डयूटी अंजाम दे रहे दो पुलिसकर्मियों को एक बाईक सवार पर शराब का सेवन किए होने का संदेह हुआ। उन्होंने जब उसे रोका तो यह बात शराबी बोराज निवासी अरूण रावत को नागवार गुजरी। अरूण ने आव देखा ना ताव और पुलिसकर्मियों पर पिल पड़ा।
उसकी मां भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने भी जमकर दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना का पूरा वीडियो भी वायरल हो चुका है, हालांकि आरोपी शराबी चालक के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
देखती रही भीड़ पिटती रही पुलिस
3 of 5
पुलिस कांस्टेबल पर यूं टूट पड़े मां बेटे
- फोटो : amar ujala
यह नजारा देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा हो गई लेकिन किसी ने भी लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया और अपने फोन से वीडियो बनाते रहे।
हंगामा इतना बढ़ा कि बुलानी पड़ी माइक वैन
4 of 5
बड़ी मुश्किल से बैठाया गया शराबी बाइक चालक को
- फोटो : amar ujala
शराबी बाइक चालक और उसके परिजनों ने बीच सड़क पर इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि पीड़ित पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम पर फोन करके मदद के लिए माइक वैन को बुलवाया। मौके पर पहुंची माइक वैन में सवार अन्य पुलिकर्मियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बचाया।
वहीं आरोपी अरूण को हिरासत में लिया। पुलिस के अधिकारियों की मानें तो अरूण आदतन बदमाश है। कुछ दिन पहले भी उसे मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी उसे गिरफ्तार किया और उसकी बाईक भी जप्त की गई।