फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: साधु, संतों के मंत्रोच्चारण के साथ डॉ. सतीश पूनियां ने सीपी जोशी को कराया पदभार ग्रहण, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Mar 2023 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कार्यकर्ताओं ने जोश और उल्लास के साथ जगह-जगह घूंमर, राजस्थानी लोक नृत्य, गायन, कालबेलिया नृत्य आयोजित हुए व माला-साफा पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 9
सीपी जोशी को पदभार ग्रहण कराते सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
दिल्ली से निकलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उल्लास रहा। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जिन मार्गों से निकले वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर साधु, संतों की मौजूदगी में मंत्रोंचारण और विधि विधान, पूजा अर्चना के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सीपी जोशी को पदभार ग्रहण करवाया।



प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जताया आभार
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य छोटे से कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े राज्य की संगठन की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृहमंत्री अमित शाह का दिल की घहराईयों से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन

2 of 9
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान - फोटो : Amar Ujala Digital
होर्डिंग लगाने को मना किया
साथ ही राजस्थान के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं और अनुरोध करता हूं कि राजस्थान में कहीं भी मेरे फोटो होर्डिंग बैनर नहीं लगाएंगे। इसकी एवज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित के लिए चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को होर्डिंग बैनरों के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। 

कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे
साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद की कामना करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। जिस कदम से कदम मिलाकर चलने के कारण ही जनसंघ के रूप में बोया हुआ बीज आज वटवृक्ष बना है। इसकी भुजाओं को हम और बलशाली बनाने का कार्य करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
संगठन से शिक्षा ली है हमने
हमने इस संगठन से शिक्षा ली है, पंक्ति के आखरी में बैठे हुए व्यक्ति तक कार्यकर्ता तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे, देश में पहली बार केन्द्र सरकार ऐसा काम कर रही है, जहां अब भारत के देशवासी अपने आप को भारतीय नागरिक कहने पर गर्व महसूस करते है।  

4 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को प्रदेश कार्यालय मंच से प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, सांसद कनकमल कटारा, राजेन्द्र गहलोत, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बधाईयां देते हुए सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

5 of 9
सीपी जोशी को भेंट देते संत - फोटो : Amar Ujala Digital
पीएम और नड्डा का जताया आभार
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि मुझ जैसे छोटे गांव के किसान परिवार से आए कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में अध्यक्ष पद पर कार्य करने का मौका दिया, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन

6 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
कार्यकर्ताओं को पूनिया टेका माथा
इन सवा तीन साल के कार्यकाल में सेवा ही संगठन में कार्य किया, साथ ही देश पर आई कोरोना जैसी महामारी को केन्द्रीय योजना के अंतर्गत जीतकर बाहर आए, पेपरलीक से बेरोजगारी तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित में कार्य किए और अंत में डॉ. पूनियां ने मंच पर नीचे बैठ सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम किया।  
विज्ञापन

7 of 9
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान - फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने किया अभिनंदन
राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व राजस्थान संगठन का विस्तार कोने-कोने में हुआ। साथ ही जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से राजस्थान की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सफल आंदोलन किया। सतीश पूनियां का लगातार चलना स्वभाव में रहा है, उनके सवा तीन वर्ष के सफलता के साथ पूरे किये, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद अभिनंदन करता हूं। 

8 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
वसुंधरा राजे ने वीडियो संदेश से दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने वीडियो संदेश के माध्यम से नवनियुक्त सीपी जोशी को पदभार ग्रहण करने की शुभाकामनाएं दीं।
विज्ञापन

9 of 9
मंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Digital
मीणा और घनश्याम तिवार नहीं हो पाए शामिल
राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में आने की इच्छा जाहिर की, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण शामिल नहीं हो सके। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे, लेकिन राज्यसभा में अनिवार्य उपस्थिति के कारण नहीं आ सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें