जयपुर की धरती पर देश के सबसे बड़े प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने घाना के बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देते हुए परफेक्ट 10 अपने नाम किया। इस तरह विजेंदर सिंह बॉक्सिंग के किंग बन गए। उन्होनें घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु को 100-90 से हराया।
विज्ञापन
विजेंदर के पंच से चित्त होते चले गए अमुजु
2 of 6
राजस्थान रंबल
- फोटो : Amar Ujala
इस मुकाबले में घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु विजेंदर को कहीं भी चुनौती देते नजर नहीं आ रहे थे। विजेंदर के सामने अमुजु 10वें राउंड तक केवल संघर्ष मात्र ही करते नजर आए वहीं विजेंदर ने छठे राउंड के बाद तो आक्रामक रुख अपना ही लिया और बैकफुट पर आते हुए अमुजु पूरी तरह से डिफेंसिव हो गए।
विज्ञापन
विजेंदर ने किया अपने शानदार हुक व अपर कट का प्रदर्शन
3 of 6
विजेंदर बनाम अमुजु मुकाबला
- फोटो : Amar Ujala
इस मुकाबले में विजेंदर ने अपने शानदार हुक और अपर कट का लाजवाब प्रदर्शन किया। विजेंदर की स्टाइलिश बॉक्सिंग के आगे लाचार अमुजु को उनपर कोई भी प्रहार करने का मौका नहीं मिला और जजेज ने विजेंदर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 100-90 से फैसला दिया।
विजेंदर ने पिछली चार फाइट में से तीन 10 राउंड में जीती
4 of 6
विजेंदर ने लगाया जीत का पंच
- फोटो : Amar Ujala
देश के सबसे सफल प्रोफेशनल बॉक्सर के रुप में खुद को काफी जल्दी स्थापित करने वाले विजेंदर ने देश में लड़ी गई अपनी पिछली 4 फाइटों में से 3 को 10 राउंड में जीता है। डब्ल्यूबीओ में 49वीं रैंकिंग वाले भारत के विजेंदर सिंह और 248वीं रैंकिग वाले अर्नेस्ट अमुजु की ये फाइट इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसमें विजेंदर के सामने एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट के खिताब को बचाने की चुनौती थी।
विज्ञापन
अब अगला नंबर आमिर का
5 of 6
विजेंदर सिंह
- फोटो : Amar Ujala
जैसा की विजेंदर ने जयपुर की धरती से पाकिस्तानी बॉक्सर आमिर खान से लड़ने की चुनौती को कबूल किया है। इसलिए माना ये जा रहा है कि विजेंदर और आमिर के बीच बहुत ही जल्द अगली फाइट देखने को मिल सकती है।
मुकाबले के अंत में मीडियाकर्मियों रूबरू होते हुए विजेंदर ने कहा कि जयपुर में मुझे फैंस का काफी सपोर्ट मिला जिससे मैं काफी ज्यादा उत्साहित हूं। विजेंदर ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में स्थित बॉक्सिंग अरीना की तारीफ करते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छी सुविधाएं है और मैं जीवन में दोबारा यहां फाइट लड़ना चाहूंगा।