राजपूत समाज द्वारा लगातार फिल्म 'पद्मावती' को लेकर किए जा रहे विवाद के बीच अब 'अलाउद्दीन खिलजी' खुद साथ देने खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर गहराए विवाद के बीच खिलजी ने खुद को ही बुरा भला कह डाला है।
विज्ञापन
अपने लुक और किरदार को लेकर किया ये ट्वीट
2 of 7
रणवीर सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
- फोटो : Twitter
दरअसल, 'पद्मावती' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने खिलजी के अपने किरदार और लुक को लेकर बेहद ही चौंका देने वाला ट्वीट किया है।
विज्ञापन
ट्विटर पर लिखी ये बात
3 of 7
रणवीर सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
- फोटो : Twitter
रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि 'मैं अलाउद्दीन खिलजी की आत्मा काफी समय से ढो रहा था, अब जाकर मुझे मुक्ति मिली है। खिलजी की बेचैन आत्मा को शांति मिले।'
रणवीर अपने लुक से हुए परेशान
4 of 7
Ranveer singh
रणवीर के ट्वीट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वो अलाउद्दीन खिलजी के अपने लुक से काफी परेशान हो गए थे। इस लुक के लिए रणवीर ने अपने बाल लंबे किए थे वहीं उन्हें अपनी दाढ़ी भी काफी बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खिलजी को बताया 'व्यवचारी'
5 of 7
उमा भारती का खुला पत्र
- फोटो : Twitter
रणवीर सिंह से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने खुले खत में अलाउद्दीन खिलजी को व्यभचारी बताया था और लिखा कि खिलजी की बुरी नजर पद्मावती पर थी।
विज्ञापन
राजपूतों की इस मांग को मिला उमा भारती का साथ
6 of 7
उमा भारती का ट्वीट
- फोटो : Twitter
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म पद्मावती को लेकर के एक खुला खत पोस्ट किया। जिसमें उन्होनें फिल्ममेकर्स, इतिहासकार और राजपूत समाज के लोगों से सेंसर बोर्ड से मिलकर एक कमेटी बनाने की अपील की। राजपूत समाज ने भी इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक समिति के सामने प्री-स्क्रीनिंग की मांग कर रखी है।
आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में फिल्म को लेकर राजपूत समाज का कड़ा विरोध देखने को मिला। जहां आज यहां के निजी स्कूलों को बंद रखा गया वहीं चित्तौड़ की गैर अनुदानित शिक्षण संस्था संचालक समिति ने धमकी दी है कि शहर के किसी भी सिनेमाघर में न तो वो फिल्म को रिलीज होने देंगे, न ही कोई बैनर-पोस्टर लगाने देंगे।