फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को किन्नर बताने वाले युवक लोगों के सामने जोड़ने लगे हाथ, जानिए पूरा मामला

Sun, 29 Oct 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
नकली किन्नर
जब ये किन्नर लोगों के सामने इस रूप में आए तो दोनों हाथ जोड़ने लगे। अब नहीं करेंगे कि मिन्नत करने लगे और छोड़ने की बात कहने लगे।

दरअसल, राजस्थान में ये वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दो किन्नर हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। ये हाथ इसलिए जोड़ रहे हैं क्योंकि ये असली नहीं बल्कि नकली किन्नर हैं। वीडियो कोटा के इटावा कस्बे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोई नहीं समझ पा रहा था इनकी सच्चाई

2 of 5
नकली किन्नर
कस्बे में दो युवक किन्नरों का जैसा स्वांग रचकर लोगों से बधाई मांग रहे थे। इनकी एक्टिंग को देखकर यहां कोई भी व्यक्ति ये अंदाजा भी नहीं लगा पा रहा था कि ये असली या नकली। आखिरकार कस्बे के कुछ युवकों ने इनकी पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

पोल खुली तो खुद ने बयां की कहानी

3 of 5
नकली किन्नर
जब किन्नरों के नकली होने की पोल खुली तो युवकों ने एक लकड़ी का डंडे से इनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। फिर चीखते-चिल्लाते अपने बचाव में आए ये नकली किन्नर खुद ही पूरी कहानी बयां करने लगे।

मुर्गा बनाकर कपड़े तक उतरवाए

4 of 5
नकली किन्नर
किन्नरों की तरह स्वांग रचकर दो नकली किन्नर की पोल खुलते ही यहां इटावा कस्बे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होनें किन्नर बने युवकों की पिटाई करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नकरी किन्नर बने युवकों को मुर्गा बनाया और उनके कपड़े खुलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वीडियो हो रहा वायरल

5 of 5
नकली किन्नर
पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से यह दोनों युवक किन्नर बनकर वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें