फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कर्ज माफी से लेकर अनुदान तक, और भी मिला है बहुत कुछ

Mon, 12 Feb 2018 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थन बजट - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सदन में राजस्थान का बजट पेश किया। 50 लाख किसानों को राहत देते हुए कर्ज माफी की घोषणा की गई। हालांकि विपक्ष ने इसे आंशिक बताते हुए पूर्ण कर्ज माफी की मांग की।  लघु व सीमांत कृषकों के सहकारी बैंकों में 30 सितंबर 2017 को ओवर ड्यू ऋण के समस्त जुर्माने व ब्याज माफी की घोषणा की गई है। अल्पकालीन फसली ऋण में से 50 हजार रुपए तक के कर्जे की एकबारगी माफी की बात कही गई है। इससे सरकार पर आठ हजार करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत आयोग के गठन की घोषणा की गई।अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण के लिए 384 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान और 160 करोड़ क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान प्रस्तावित किया गया है।

 
विज्ञापन

ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा

2 of 6
vasundhara raje
किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए 2814 करोड़ से 5 लाख 51 हजार मेट्रिक टन मूंग, उड़द, मूंगफली व सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा चुकी है। इससे आगे राजफैड को मूल्य समर्थन योजना के तहत सरसों और चने की उपज को समर्थन मू्ल्य पर खरीदने के लिए 500 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। राजस्थान राज्य भंडार व्यवस्था निगम की ओर से 350 करोड़ की लागत से 5 लाख मेट्रिक टन भंडारण क्षमता के गोदामों का निर्माण करवाने की घोषणा की गई है।

 
विज्ञापन

फॉर्म पॉन्ड पर बढ़ेगा अनुदान

3 of 6
vasundhara raje
किसानों को फॉर्म पॉन्ड बनाने पर दिए जा रहे अनुदान को दस फीसदी बढ़ाकर अब 60 फीसदी करने की घोषणा की गई है। किसानों को जल हौज निर्माण पर वर्तमान देय 50 फीसदी अनुदान पर अतिरिक्त दस फीसदी टॉप अप अनुदान की सीमा को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 90 हजार रुपए कर दिए जाने की घोषणा की गई है।


 

कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए निजी निवेश

4 of 6
वसुंधरा राजे
राज्य सरकार की ओर से 3 एचपी के लिए 35 और 5 एचपी के लिए 40 फीसदी यानी दोनों ही श्रेणियों में कुल 60 फीसदी अनुदान की घोषणा की गई है। किसानों की मांग के मुताबिक उर्वरकों की उपलब्धता को तय करने के लिए एक लाख 75 हजार मैट्रिक टन यूरिया और 50 हजार मैट्रिक टन के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था पर चालीस करोड़ रुपए खर्च किए जाने की घोषणा की गई है। निजी क्षेत्र की ओर से कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए निवेश को प्रोत्साहित की जाने की घोषणा की गई है।

 
विज्ञापन

गौ संरक्षण व संवर्धन निधि से 50 लाख रुपए का अनुदान

5 of 6
cow
हर जिले में एक नंदी गौशाला को गौ संरक्षण व संवर्धन निधि से 50 लाख रुपए तक का अनुदान दिए जाने की घोषणा की गई है। गौशालाओं को चारा पशुआहार के लिए वर्तनमान में 90 दिन की सहायता को बढ़ाकर 180 दिन करने कीो घोषणा की गई है। पंजीकृत गौशालाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का व्यय किए जाने की घोषणा की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोगैस प्लांट के लिए 40 लाख का अनुदान

6 of 6
वसुंधरा राजे
राज्य में स्वयं की 25 बीघा या अधिक भूमि पर संचालित की जाने वाली 25 गौशालाओं में सौ घन मीटर या अधिक क्षमता के बायोगैस प्लांट लगाने के लिए गोपालन विभाग की ओर से प्रति गौशाला लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 40 लाख तक का अनुदान देने की घोषणा की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें