सुपर बाइक्स चलाने वाले दो जनों को यहां के लोग भुला नहीं पा रहे हैं। दोनों के साथ हुए जानलेवा हादसों की चर्चा फिर होने लगी है। दो हादसे ऐसे पेश आए, जिनमें लाखों रुपए की सुपर बाइक्स पर सफर कर रही दो जिंदगियां पलभर में खत्म हो गईं। बाइकिंग को ही अपनी जिदंगी मानने वाले जयपुर के ये दो बाइकर्स जो महंगे सेफ्टी गैजेट्स का उपयोग करते थे, लेकिन बच नहीं सके।
Trending Videos
विज्ञापन
बाइकिंग के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी थी वीनू
2 of 6
बाइकर वीनू पालीवाल
जयपुर की लेडी बाइकर वीनू पालीवाल ने एक बाइकिंग ट्यूर के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल के पास सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी थी। वीनू जयपुर की हार्ले डेविडसन बाइक चलाने वाली पहली महिला बाइकर थी। वीनू ने बाइकिंग के शौक के चलते अपने पति से तलाक तक ले लिया था जिसके बाद बाइकिंग को ही उन्होनें अपनी जिंदगी बना लिया था।
विज्ञापन
180 की स्पीड से बाइक चला लेती थी वीनू
3 of 6
हॉग रानी के नाम से मशहूर लेडी बाइकर वीनू पालीवाल
लेडी बाइकर वीनू पालीवाल के बारे में बताया गया था कि वो करीब 180 की स्पीड पर बाइक चला लेती थी। वीनू जब इंडिया ट्यूर पर निकली थी तब उन्होनें 50 हजार की राइडिंग सेफ्टी जैकेट ली थी मगर नीयती के आगे किसी चीज का बस कहां चलता है।
नहीं होता हादसा तो वीनू की झोली में होता ये रिकॉर्ड
4 of 6
हॉग रानी के नाम से मशहूर लेडी बाइकर वीनू पालीवाल
अप्रैल, 2016 में जयपुर की लेडी बाइकर वीनू अपनी हार्ले डेविडसन बाइक से 'इंडिया ट्यूर' पर निकली थीं। वीनू 10 हजार किलोमीटर का रिकॉर्ड सफर तय ही करने वाली थी बीच में ही एक सड़क हादसे के कारण उनकी जान चली गई। वीनू कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा अपनी बाइक से कर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाना चाहती थी। इस दौरान वीनू ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम किया था। इधर, जयपुर में सुपर बाइक से चलने वाले रोहित की मौत ने वीनू की यादें ताजा कर दी हैं।
विज्ञापन
50 हजार का हैलमेट, 17 लाख की बाइक
5 of 6
biker rohit singh shekhawat
लेडी बाइकर वीनू पालीवाल की ही तरह जयपुर के युवा बाइकर रोहित सिंह शेखावत की अभी हाल ही में एक सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों ही हादसों में जो बात सामान्य थी वो ये थी कि महंगे हेलमेट पहने होने के बावजूद भी दोनों बाइकर्स नहीं बच पाए और दोनों की ही मौत ब्लड क्लॉटिंग की वजह से हुई।
इधर 17 लाख की बाइक से अपने घर से आॅफिस और आॅफिस से घर जाने वाले बाइकर रोहित सिंह शेखावत की बाइक के आगे जब अचानक दो राहगीर सामने आ गए तो वो स्पीड पर नियंत्रण में नहीं रख पाए और राहगीरों को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक घिसटती चली गई। घटना के बाद लोगों ने रोहित का हेलमेट खोलने का खूब प्रयास किया मगर वो खुला ही नहीं ऐसे में हेलमेट को काटना ही पड़ा मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।