फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम को लेकर सटोरिए भी आशंकित, अब तक लगा 150 करोड़ का सट्टा

Wed, 31 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खेल से लेकर चुनावों के रिजल्ट पर सट्टा बाजार की नजर रहती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां बीती 29 जनवरी को तीन उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसका रिजल्ट कल आएगा। जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर बंधेगा इसे लेकर राजनीतिक जानकारों के साथ सट्टा बाजार भी आशंकित नजर आ रहा है। जयपुर से लेकर राजस्थान के अधिकतर जिलों व मुख्य रुप से दिल्ली में बैठे सटोरियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। 
 
विज्ञापन

150 करोड़ लगे

2 of 5
फाइल फोटो।
सटोरियों के अनुसार बाजार में परिणामों से पूर्व काफी उथल पुथल देखी जा रही है। उनका कहा है कि अब तब 150 करोड़ का सट्टा लग चुका है। लेकिन यह सट्टा किसी एक पार्टी पर नहीं लगा है। कांग्रेस और भाजपा पर लगभग बराबर का सट्टा लगा है। वहीं दूसरी और उम्मीदवार की जीत—हार के अंतर भी लोग दांव लगा रहे है। सट्टा बाजार का मुख्य केन्द्र इन चुनाव परिणामों के लिए दिल्ली बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

सट्टा बाजार का रुख

3 of 5
फाइल फोटो।
सटोरियों के अनुसार तीन उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते है। क्योंकि राजनीतिक जानकार जहां अलवर में कांग्रेस को आगे बता रहे है वहीं अजमेर में कड़ा मुकाबल व मांडलगढ़ में भाजपा को मजबूत मान रहे है। ज​बकि सट्टा बाजार अलवर व अजमेर में कांग्रेस को आगे व मांडलगढ़ में कड़ा मुकाबला मान रहा है। 

जीत का दावा दोनों तरफ से

4 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में हुए उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा-कांग्रेस के आलाकमान की पूरी नजर है। इसलिए दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। जहां कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित होकर अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों को बेहतरीन बताकर भाजपाई जीत के प्रति पूर्ण रुप से आश्वस्त है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जीत के दावे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 42 उम्मीदवार है मैदान

5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के ​लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ है। इन उपचुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन ​मुख्य मुकाबल कांग्रेस और भाजपा में ही माना जा रहा है। अलवर से जहां कांग्रेस ने पूर्व सांसद डा करण सिंह तो भाजपा ने वर्तमान राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि अजमेर से डॉ रघु शर्मा कांग्रेस के व रामस्वरुप लांबा भाजपा प्रत्याशी है। वहीं मांडलगढ़ से कांग्रेस ने विवेक धाकड़ व भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा को उम्मीदवार बनाया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें