फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस Ex Princess का आज है बर्थ डे, जानिए लव मैरिज से लेकर पद्मावत तक के किस्से

Tue, 30 Jan 2018 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 7
दीया कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
आज उस पूर्व राजकुमारी का बर्थ डे है, जिसने अपने प्यार के लिए समाज से लोहा लिया था। हाल ही में वो फिल्म 'पद्मावत' को लेकर भी तीखे तेवर दिखा चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी की। जो सवाई माधोपुर से विधायक भी हैं। दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को हुआ था।

 
विज्ञापन

शादी से जुड़ा था ये विवाद

2 of 7
दीया कुमारी पति के साथ - फोटो : फाइल फोटो
दीयाकुमारी की शादी अगस्त 1997 में हुई थी। शादी के साथ ही एक विवाद भी शुरू हुआ। उन्होंने नरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाद इसलिए हुआ कि दोनों एक ही गोत्र के थे। इसे लेकर राजपूत समाज में एकबारगी तो आक्रोश भी नजर आया। सगोत्री शादी को लेकर खिलाफत भी शुरू हुई, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहीं।

 
विज्ञापन

ये है इनका पूरा परिवार

3 of 7
परिवार के साथ दीया कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। उनके पहली संतान बेटा हुआ। 2 जुलाई 1998 को पद्मनाभ ने जन्म लिया। पद्मनाभ पूर्व महाराजा भवानी सिंह द्वारा 22 नवम्बर 2002 को उनका युवराज घोषित किया गया और 27 अप्रैल 2011 को जयपुर की गद्दी पर विराजमान हुए। इसके बाद दूसरा पुत्र लक्ष राज सिंह है और उनकी पुत्री गौरवी कुमारी हैं।

 

मोदी की मौजूदगी में आई भाजपा में

4 of 7
नरेंद्र मोदी के साथ दीया कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
दीया कुमारी ने राह चुनी राजनीति की। अपनी दादी पूर्व राजमाता गायत्री देवी की तरह ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। दीया कुमारी ने हाथ थामा भाजपा का। सितम्बर 2013 में  जयपुर में हुई रैली के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस रैली में वर्तमान प्रधानमंत्री व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे समेत कई नेता मौजूद थे।

 
विज्ञापन

लोगों के साथ खाया खाना भी

5 of 7
दीय कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद दीया कुमारी को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने खूब मेहनत की और सीट के साथ ही लोगों का दिल जीतने में भी कामयाबी पाई। वे जहां आम जनता के साथ खेतों में फावड़े चलाती दिखीं तो रोटी बेलती भी नजर आईं। वहीं लोगों के साथ खाना भी खाया। दीया कुमारी फिल्मी कलाकारों से लेकर राजनीतिक गलियारों  तक पहचानी जाती है।


 
विज्ञापन

संक्रांति पर नजर आती है पतंग उड़ाते

6 of 7
पतंग उड़ाते हुए - फोटो : फाइल फोटो
राजनीति हो या पुराने रिवाज वे हर जगह सक्रिय भूमिका निभाती नजर आती हैं। सिटी पैलेस की होली अपने आप में खास होती है। खास तौरपर धुलंडी के दिन पर्यटक पूर्व राजपरिवार के साथ होली खेलते हैं। दीया उस समय भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। उनकी मौजूदगी रंग और गुलाल से सराबोर सैलानियों का उत्साह बढ़ा देती है। सिटी पैलेस में इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ओप्रा विंफ्रे भी उनसे मिलने पहुंची। मकर संक्रांति पर भी सिटी पैलेस में सैलानियों का खासा जमावड़ा रहता है। जयपुर के पुराने शहर में पतंगबाजी का अपना अलग मजा है। सैलानियों व अपने परिवार के साथ दीया कुमारी पतंगबाजी भी करती नजर आती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परम्पराओं से है जुड़ाव

7 of 7
तीज माता की पूजा करते हुए - फोटो : फाइल फोटो
जयपुर की तीज और गणगौर की प्रसिद्धी दुनिया भर में है। तीज माता की सवारी की शुरुआत पूर्व राजपरिवार की पूजा से ही होती है। वे इस परम्परा को पूरी आस्था के साथ निभाती हैं। तीज माता की पूजा करती नजर आती हैं। पद्मावत फिल्म के विवाद में दीया कुमारी ने ट्विटर पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का विरोध किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें