राजस्थान में आज बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने अभिभाषण में पर्यटन के क्षेत्र में काफी घोषणाएं की। राजे ने आज बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की जिसमें आगामी वर्ष में कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, झालावाड़, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, चुरू, बीकानेर, बारां, उदयपुर एवंं भरतपुर जिलों में स्थित करीब 19 स्मारकों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार के कार्यों पर करीब 33 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
आमेर बनेगा आइकॉनिक ट्यूरिस्म डेस्टिनेशन
2 of 6
amber fort jaipur
मुख्यमंत्री राजे ने अपने अभिभाषण में कहा कि हमने कृष्णा सर्किट,हैरिटेज सर्किट एवं आध्यात्मिक सर्किट जैसे प्रोजेक्टस के माध्यम से 400 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन स्थलों का विकास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर का आमेर आइकॉनिक ट्यूरिस्म डेस्टिनेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। आमेर में करीब 20 करोड़ रुपए का खर्च किए जाने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बूंदी में विकसित होगा नया म्यूजियम
3 of 6
bundi rajasthan
बूंदी में नए म्यूजियम की स्थापना सहित प्रदेश के सभी 20 म्यूजियम का जीर्णोद्धार कर उनमें से 6 का लोकार्पण किया जा चुका है एवं शेष को 15 अगस्त 2018 तक लोकार्पित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के शौचालय बनाए जाएंगे
4 of 6
rajasthan budget 2018
राजस्थान में स्थित जयपुर-दिल्ली,जयपुर-आगरा,जयपुर-जोधपुर आदि पर 3 करोड़ की लागत से पर्यटकों की सुविधार्थ अंतरराष्ट्रीय मानकों के शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांंस्कृतिक स्थलों का विकास करने के लिए 2 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।
विज्ञापन
तीर्थस्थलों को जोड़ा जाएगा प्रमुख राजमार्गों से
5 of 6
pushkar rajasthan
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जनभावना के अनुरूप सरकार ने 125 से अधिक मंदिरों एवं तीर्थस्थलों के विकास पर 550 करोड़ के कार्य शुरू करवा दिए हैं। वहीं सरकार ने विभिन्न प्रमुख चयनित तीर्थस्थलों के मास्टर प्लान तैयार कर,उनको प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 165 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए हैं।
ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा बांसवाड़ा
6 of 6
mahi dam banswara
सीएम राजे ने अपने अभिभाषण में घोषणा करते हुए कहा कि बांसवाड़ा क्षेत्र को प्रकृति ने पर्याप्त नेचुरल ब्यूटी प्रदान की है। इस क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर उचित स्थान दिलाने के लिए माही बांध परिक्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से 100 आइलैंड क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व को देश का महत्वपूर्ण वाइल्ड लाइफ ट्यूरिज्म केंद्र बनाया गया जिससे सरकार को करीब 23 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई हुई।