फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति,संगीत और रंगों से भरे 'पुष्कर मेले' का आज से रंगारंग आगाज

Sat, 28 Oct 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 12
पुष्कर मेला
कला,संस्कृति और तरह तरह के रंगों से भरपूर विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का आज से शुभारंभ हो गया है। मेले में आज देश-विदेश के साथ साथ राजस्थान के कोने कोने से लोग ब्रहृमा नगरी पुष्कर पहुंचे। पुष्कर मेले के पहले दिन लाखों की तादाद में सैलानी और पशुपालक और श्रद्धालु पुष्कर में जमा हुए। आज से यहां करीब 8 दिनों तक राजस्थानी संस्कृति,कला और लोगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

देखने को मिलेगा विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला

2 of 12
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले का आयोजन राजस्थान पर्यटन एवं जिला प्रशासन की ओर से हर साल किया जाता है, जिसमें प्रदेश की वर्षों पुरानी परम्पराएं एवं विरासत देखने को मिलती है। यह रंग रंगीला मेला 'पुष्कर मेले' के नाम से जाना जाता है। यह एक रंगारंग आयोजन है, जिसमें चमचमाते और अनूठे प्रदर्शन होते हैं, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही यह मेला विश्व के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में भी विख्यात है।
विज्ञापन

इसलिए विदेशियों में काफी लोकप्रिय है ये मेला

3 of 12
पुष्कर मेला
आठ दिवसीय यह मेला संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों का मिश्रण है, जैसे हारमोनी मैराथन (अजमेर की दरगाह शरीफ से लेकर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर तक), सुबह हाॅट एयर बेलून की उड़ान, नगाड़ा वादन, विभिन्न मंदिरों में पूजा, मांडणा प्रतियोगिता, विदेशी पर्यटकों के साथ फुटबाॅल मैच, एडवेंचर जोन में साहसिक खेल एवं गतिविधियां, शिल्पग्राम हस्तकला बाजार, दीपदान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर सरोवर में पुष्कर अभिषेक, आध्यात्मिक पदयात्राएं, ग्रामीण खेल, प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ ही मशहूर लोक गायकों एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का जीवन्त कला प्रदर्शन भी इस दौरान देखा जा सकता है।

इस बार होगा और भी शानदार

4 of 12
पुष्कर मेला
इस वर्ष का पुष्कर मेला काफी शानदार होगा और यहां पर्यटकों को शानदार अनुभव प्राप्त होगा। पुष्कर मेले के लिए एक विशेष प्रकार की संकेत ध्वनि बनाई गई है, जिसे पुष्कर पुकार कहा जाता है। यह ध्वनि पूरे मेले के दौरान गूंजती रहेगी और इस मेले को एक अनूठी संगीतमय पहचान देगी।
विज्ञापन

एलिवेटेड सिटिंग एरिया, जहां दिखेगा पूरे मेले का नजारा

5 of 12
पुष्कर मेला
इस बार पुष्कर मेले में पहली बार एलिवेटेड सिटिंग एरिया (सीढ़ी नुमा बैठने का क्षेत्र) तैयार किया गया है। यहां बैठ कर पर्यटक पूरे मेले का नजारा देख सकेंगे। इसे बनाने में पर्यटकों के आराम को ध्यान में रखा गया है, इस रंगभूमि में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, पर्यटक चाहे तो अपना पुष्कर अनुभव ले सकते हैं। इसमें शामिल है बैठने की साफ एवं स्वच्छ व्यवस्था, आरामदाकयक एक लांज जैसा वातावरण एवं मेले की सभी गतिविधियों को देखने की सुविधा इनमें शामिल की गई है।
विज्ञापन

हर साल बढ़ रहे हैं विदेशी सैलानी

6 of 12
पुष्कर मेला
पर्यटन विभाग के सतत प्रयासों के चलते पुष्कर मेला भारत का सबसे आकर्षक मेला बन चुका है। वर्ष 2010 में जहां इसे 3.5 लाख घरेलू दर्शकों ने देखा, मेले में वर्ष 2015 में पांच लाख से भी अधिक देशी पर्यटक आए वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी करीब 6 से 12 हजार का इजाफा हुआ। इस वर्ष, पर्यटन विभाग ने दर्शनार्थियों की संख्या में 10 प्रतिशत इजाफे का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

अच्छी नस्ल के पशुओं की होती है नुमाइश

7 of 12
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले के दौरान लाखों लोग भारत के ग्रामीण इलाकों से पुष्कर अपने ऊंट एवं पशुओं के साथ आते हैं और कई दिन तक यह पशुओं की खरीद फरोख्त होती है और इसी दौरान अच्छी नस्लों के पशुओं की नुमाइश भी की जाती है। यह एक प्रकार से तीर्थ अथवा धार्मिक मेला बन चुका है। मेले के पूर्वार्द्ध में ऊंटों और पशुओं की खरीद-फरोख्त परवान पर होती है। मेले के उत्तरार्द्ध में धार्मिक आयोजन के परिदृश्य देखने को मिलते हैं और श्रृद्धालु यहां 'पुष्कर सरोवर' में पवित्र स्नान करते हैं, कहा जाता है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान से मुक्ति मिलती है।

हारमनी हाफ मैराथन से होगी शुरुआत

8 of 12
पुष्कर मेला
मेले में इस बार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज मेले के आगाज के साथ ही सबसे पहले  सुबह 6.30 बजे हारमनी हाफ मैराथन की शुरूआत हुई जिसमें स्थानीय लोगों,देसी और विदेशी सैलानियों ने भाग लिया। 

हाॅट एयर बैलूनिंग भी

9 of 12
पुष्कर मेला
मेले में आने वाले अतिथि हाॅट एयर बैलून की सवारी का अनुभव ले सकते हैं या चाहें तो सिर्फ दर्शक की तरह देख भी सकते हैं।

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन भी

10 of 12
पुष्कर मेला - फोटो : Amar Ujala
हर साल की तरह इस बार भी मेले में काफी तरह की पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जहां विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच मटका रेस, कबड्डी का जोरदार मुकाबला होगा।

ग्लैम्पिंग अनुभव

11 of 12
पुष्कर मेला
भारत में अपनी तरह का पहला लक्जरी टैन्ट कैम्प है जिसमें सैलानी स्टे करने के साथ साथ यहां की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा सकेंगे। 
 
विज्ञापन

ये रॉक बैंड देंगे विशेष प्रस्तुति

12 of 12
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले में ट्रेडिशनल म्यूजिक के साथ साथ रॉक और जैज म्यूजिक की परफॉर्मेंस भी होगी। मेले में इस बार कई बैंड लाइव इन कॉन्सर्ट करेंगे जिनमें इंडियन ओशियन, कबीर कैफे, प्रेम जोशुआ की लाइव परफॉर्मेंस खास रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें