कंगना रनौत जितना अपने विवादों के लिए फेमस रहती है, लोग उतना ही उन्हें अपनी मेहनत के लिए पहचानते हैं। कहते हैं कि फिल्म में जान डालने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। कुछ इसी तरह का नजारा उनकी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आएगा।
कंगना की इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के आमेर महल में हो रही है। फिल्म के जो दृश्य आमेर महल में फिल्माए जा रहे हैं, उनमें कंगना के शाही स्नान का दृश्य भी है। शूटिंग से जुड़े जानकारों के अनुसार यह दृश्य एक बार फिर से आज फिल्माया गया। स्नान के बाद गीले वस्त्रों में कंगना सामने आई तो शूटिंग देखने आए फैन्स का जमावड़ा भी खूब लगा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के थे इंतजाम
2 of 5
सुरक्षा के बीच कंगना
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान कंगना के फैन्स भारी तादाद में आमेर महल पहुंचे। इसी बीच आमेर महल घूमने आने वाले टूरिस्ट भी वहां मौजूद थे। ऐसे में कंगना की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया था। उनके पास आने के लिए किसी को इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर पीतल के हाथी
3 of 5
शूटिंग के लिए तैयार सेट
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंद के लिए दीवाने-ए-आम के बाहर एक खास तरह का प्रवेश द्वार भी बनाया गया। इस एंट्री गेट पर पीतल के दो हाथियों को रखा गया है। वहीं अंदर के भाग में पीतल के बड़े-बड़े लैंप और थाल रखे गए।
इसके बाद जोधपुर में होगी शूटिंग
4 of 5
शूटिंग के दौरान बाकी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
आमेर महल में शूटिंग 29 अक्टूबर तक चलेगी। झांसी की रानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में जयपुर व जोधपुर में रखी गई है। जयपुर के आमेर महल में शूटिंग के लिए कंगना के अलावा कलाकारों की लम्बी चौड़ी टीम भी काम कर रही है।
पालकी के साथ फोटो खिंचवाते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर आमेर महल में सेट तैयार करवाया गया है। इसमें एक सुंदर सी पालकी भी लाई गई है। इस पालकी के साथ आमेर महल में आए सैलानियों ने भी खूब तस्वीरें खिंचवाई।