फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM ने बाड़मेर से छोड़े विपक्ष पर तीर, जानिए क्या क्या बोले अपने संबोधन में

Tue, 16 Jan 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 7
pm in rajasthan - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के बाड़मेर जिले की धरती से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी के कार्य शुभांरभ को हरी झंडी दिखाने के बाद  पीएम ने जनता को संबोधित किया। पीएम ने अपने भाषण में जहां एकतरफ विपक्ष पर जमकर हमले किए तो दूसरी तरफ इतिहास के पन्नों को भी खोलकर रख दिया। 
विज्ञापन

कुल देवी-देवताओं का नाम लेकर शुरू किया भाषण

2 of 7
pm in rajasthan
पीएम ने अपना संबोधन राजस्थान के कई कुल देवी देवताओं का नाम लेकर शुरू किया। उन्होनें कहा कि बाड़मेर की यह धरती वो धरती है जहां तुलसारानी, माता रानी भटयाणी, नागणेची , संत इश्वर दास,धारूजी न ​जाने कितने अनिगनत संत जगत के आशीर्वीद से पली बढ़ी। मैं आज इस धरती को नमन करता हूं। 
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानियों को किया याद

3 of 7
pm in rajasthan
बाड़मेर के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके बलिदानों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पचपदरा की यह धरती स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय गुलाब चंद की कर्मभूमि है, उन्होनें बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह से पहले गुलाबचंद जी ने यहां नमक सत्याग्रह किया था। इस क्षेत्र में पीने का पानी लाने, ट्रेनें लाने में और पहला कॉलेज खोलने में गुलाबचंदजी का सर्वोपरी योगदान है। पीएम ने कहा कि हमारे देश में इतिहास को भुला देने की परंपरा रही है लेकिन वीरों के त्याग और बलिदान को हर पीढ़ी द्वारा मान सम्मान के साथ स्मरण करके नया इतिहास बनाने की प्रेरणा लेते रहना चाहिए। 
 

पीएम ने समझाया राजस्थान और इजरायल के बीच खास नाता

4 of 7
pm in rajasthan
इजरायली प्रधानमंत्री के भारत प्रवास को लेकर पीएम ने कहा कि 14 साल बाद कोई इजरायली पीएम यहां आया है। देश आजाद होने के बाद मैं पहला पीएम था जो इजरायल की धरती पर गया। पीएम ने कहा कि वो आज से 100 पहले प्रथम विश्वयुद्ध में हाइपा को मुक्त कराने के लिए गए भारतीय वीरो को नमन करने वहां गए थे जिनका नेतृत्व मेजर दलपतसिंह शेखावत ने किया था जो राजस्थान की धरती पर पैदा हुए थे।  पीएम ने कहा कि दिल्ली का तीन मूर्ति चौक मेजर दलपत सिंह की याद में ही बनाया गया है जहां मेरे साथ इजरायली पीएम बेंजामिन नेत्यानाहू भी गए थे। 
विज्ञापन

कांग्रेस को बताया अकाल का जुड़वां भाई

5 of 7
pm in rajasthan
आज पीएम ने बाड़मेर की धरती से विपक्ष जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि जब जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तब तब यहां अकाल पड़ा है। वहीं पीएम ने सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि जब जब इस प्रदेश की कमान राजे ने संभाली है तब तब यहां की सूखी धरती को पानी मिला है। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने पत्थर लगाकर जनता की आंख में झोंकी धूल

6 of 7
pm in rajasthan
पीएम ने कांग्रेस द्वारा बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर पूर्व में किए गए शिलान्यास कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केवल पचपदरा आकर शिलान्यास का पत्थर लगा दिया और इस लाभकारी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराना ही भूल गए थे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने केवल यहां पत्थर लगाकर जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजियों को 500 करोड़ का टीका लगाया कांग्रेस ने

7 of 7
pm in rajasthan
वन रैंक वन पैंशन के मुद्दे पर पीएम ने कांग्रेस पर आरोप जड़ा कि उन्होनें देश के फौजियों को महज 500 करोड़ का टीका लगा दिया और ​केवल कागजों पर ही 'वन रैंक वन पेंशन' दिखााकर देश के साथ साथ तमाम सैनिकों के साथ धोखा किया। उन्होनें कहा कि वन रैंक वन पेंशन के अतिरिक्त भार के बारे में कांग्रेस ने कोई आकलन किया ही नहीं था वो केवल इसे चुनावी मुद्दा बनाकर सैनिकों को लुभाना चाहती थी। उन्होनें बताया कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर सरकार ने अब तक चार किश्तों में 10 हजार 4 करोड़ उनके खाते में जमा करा दिए है और बकाया राशि भी जल्द पहुंचा दी जाएगी। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें