संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना व अन्य संगठनों ने उग्र रुप अपना लिया है। देश के कई राज्यों फिल्म के बैन की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। इसी क्रम में आज करणी सेना ने राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर को बंद रखने का ऐलान किया है। करणी सेना के बंद को शहर के व्यापारिक संगठनों व कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। नतीजतन आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रैली निकाली गई
2 of 5
फाइल फोटो।
करणी सेना की ओर से आज सुबह सवाई माधोपुर शहर में रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में करणी सेना समर्थक सम्मलित थे। शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई यह रैली जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रैली में सम्मलित लोगों ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग की।
विज्ञापन
सभी जिलों में हो रहे है प्रदर्शन
3 of 5
फाइल फोटो।
पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर राजस्थान के सभी जिलों में प्रदर्शन हो रहे। सवाई माधोपुर के अतिरिक्त जोधपुर, जयपुर, उदयपुर के साथ अन्य जिलों में भी करणी सेना व राजपूत संगठन फिल्म के विरोध में आंदोलन कर रहे। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हालांकि राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने फिल्म को रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है।
पुलिस की परेशानी बढ़ी
4 of 5
फाइल फोटो।
सवाई माधोपुर बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं राज्य के अलग—अलग शहरों से आ रही प्रदर्शन की खबरों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सभी शहरों की स्थिति पर जयपुर मुख्यालय ये नजर रखी जा रही है। इससे पूर्व सोमवार को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई थी।
पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि इस दिन बवाल हो सकता है। इसलिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त जाब्ते की मांग की थी। लेकिन मुख्यालय की ओर से चार आरएसी कंपनियों के स्थान पर केवल दो कंपनियों ही दी है। गौरतलब है कि आगामी दिनों में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, पद्मावत रिलीज, गणतंत्र दिवस व उपचुनाव को लेकर राजस्थान पुलिस में हलचल मची हुई है।