फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसी ठाठबाट का अहसास कराती ये शाही ट्रेन अब दौड़ेगी इतिहास के पन्नों में

Thu, 24 Aug 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
पैलेस अॉन व्हील्स - फोटो : फाइल फोटो
भारत के पूर्व राजपरिवारों का राजसी अंदाज हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। चाहें वे राजघराने राजपुताना के हों या फिर हैदराबाद के निजाम। भारत के इन्हीं राजघरानों की शानो-शौकत और सबंधित पर्यटक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने के लिए देश में कई शाही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें प्रमुख ट्रेन रही है पैलेस आॅन व्हील्स। दुनिया की चुनिंदा शाही ट्रेनों में सम्मलित इस ट्रेन की अब विदाई होने को है।
Trending Videos
विज्ञापन

शानो-शौकत से है लबरेज

2 of 6
फाइल फोटो।
आगामी छह सितंबर से इसके स्थान पर रॉयल राजस्थान आॅन व्हील्स को चलाया जाएगा। लेकिन पैलेस आॅन व्हील्स की भव्यता और इसके सफल संचालन ने यह साबित किया है देशी-विदेशी पर्यटकों की यह खासी पसंद रही है।
विज्ञापन

इस ट्रेन का हर सैलून है खास

3 of 6
फाइल फोटो।
इसके आलीशान सैलून, रॉयल बार और लजीज व्यंजन के साथ राजस्थान की कला संस्कृति और दुनिया के मानचित्र में पहचान रखने वाले पर्यटन स्थलों तक यह ट्रेन पर्यटकों को पहुंचाती रही है। इस ट्रेन का संचालन अभी आरटीडीसी की ओर से किया जाता रहा हैं।

कला व संस्कृति से कराया जाता है रुबरू

4 of 6
फाइल फोटो।
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से इस ट्रेन की यात्रा की शुरुआत होती हैं। इसके बाद सात दिन तक यह ट्रेन पर्यटकों को राजस्थान के विभिन्न पर्यटक स्थलों के साथ आगरा के ताजमहल तक भी ले जाती है। इस ट्रेन को जब​ 1980 में प्रारंभ किया गया था तब इसमें इस्तेमाल होने वाले कोच वे थे जो राजपूत राजाओं के लिए विशेष तौर पर बनवाए गए थे।
विज्ञापन

आकर्षित करती रही है भव्यता

5 of 6
फाइल फोटो।
इसके बाद भारत में जैसे-जैसे रेलवे में परिवर्तन आए उसी आधार पर इसके शाही कोचों में भी बदलाव किए गए। लेकिन इनकी भव्यता को अभी तक सहेज कर रखा गया है। वर्तमान में पैलेस आॅन व्हील के कोच आधुनिकता से परिपूर्ण है। लेकिन इनमें राजसी ठाठबाट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी है क्रेज

6 of 6
फाइल फोटो।
इस ट्रेन के आकर्षण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीजन की शुरुआत से पूर्व ही करीब 1000 पर्यटक इस ट्रेन के लिए बुकिंग करा चुके है। लेकिन आरटीडीसी पैलेस आॅन व्हील्स के स्थान पर रॉयल राजस्थान आॅन व्हील्स का संचालन करेगा। इसलिए माना जा रहा है कि पैलेस आॅन व्हील्स का शाही सफर अब खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें