काला हिरण मामले में अंतिम बहस प्रारंभ होने से पूर्व बुधवार को नया मोड़ आ गया। सरकारी वकील की ओर से इस मामले में कुछ ओर दस्तावेजों की मांग की है। सरकारी वकील की इस मांग के बाद सलमान के वकील अपना पक्ष छह मार्च को रखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : demo pic
सरकारी वकील की इस मांग से 18 वर्ष पुराने इस केस की अंतिम बहस प्रारंभ होने में ओर समय लग सकता है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिन दस्तावेजों की मांग की गई है उसमें हिरणों की मौत की एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गई है।
विज्ञापन
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : demo pic
गौरतलब है कि बीती 27 जनवरी को काले हिरण शिकार मामले के आरोप सलमान खान को सुनाए गए थे। जबकि अन्य कलाकारों पर सलमान खान को उकसाने का आरोप है। हालांकि सभी ने आरोपों को निराधार बताया है।