संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। उधर पोस्टर रिलीज हुआ और इधर पद्मावती फिल्म के पोस्टर जलाए गए। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की गई। उनकी भी तस्वीरें जलाई गई।
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी। जयपुर में शूटिंग के दौरान भी भंसाली से मारपीट और सेट के साथ तोड़फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल के बाहर किया प्रदर्शन
2 of 5
करणी सेना ने जलाए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर रिलीज के साथ राजपूत समाज के संगठन श्री राजपूत करणी सेना ने आज जयपुर के राजमंदिर सिनेमा के बाहर फिल्म के पोस्टर जलाए। उन्होंने संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। करणी सेना का कहना है कि कहानी को रोचक बनाने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
भंसाली पर लगाए ऐसे आरोप
3 of 5
संजय लीला भंसाली की फोटो भी जलाई
- फोटो : अमर उजाला
करणी सेना ने अपने प्रदर्शन में संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली फिल्म की कहानी को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। किसी किताब में नहीं है कि अलाउद्दीन खिलजी पद्मावती से प्रेम करता था।
कर दी थी भंसाली की पिटाई
4 of 5
भंसाली, पद्मावती
- फोटो : SELF
गौरतलब है कि जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान सेट पर अचनाक पहुंचे राजपूत करणी सेना के लोगों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई कर दी थी। करणी सेना के लोगों ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'पद्मावती', जो चितौड़ की रानी पर फिल्माई गई है, उसमें रानी पद्मावती के चरित्र को ठेस पहुंचाई गई है। जो लव-सीन्स फिल्माए जा गए हैं वो बिलकुल गलत हैं।
पद्मावती के पोस्टर रिलीज होने के साथ ही यह विवाद और भी बढ़ेगा। इससे पहले भी इतिहास से जुड़ी फिल्मों को लेकर इस तरह के विवाद हो चुके हैं। इनमें जोधा अकबर का नाम भी शामिल है।