इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के लिए आज खिलाड़ियों की बोली लगने में राजस्थान का भी जलवा देखने को मिल सकता है। आज राजस्थान के कई क्रिकेटर्स बैंगलुरू में होने वाली निलामी प्रक्रिया में शामिल किए जा सकते हैं जिसमें इस बार प्रदेश के उदीयमान क्रिकेटर्स को मौका मिल सकता है। पिछले सीजन में प्रदेश के अनिकेत चौधरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 2 करोड़ रूपए में खरीदा था। इस बार आईपीएल के मंंच पर प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
कमलेश नागरकोटि
2 of 6
कमलेश नागरकोटि
इस समय न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्वकप खेल रही टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की अहम कड़ी माने जा रहे प्रदेश के कमलेश नागरकोटि इस बार आईपीएल की नीलामी में शामिल किए जा सकते हैं। कमलेश उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होनें विश्वकप मुकाबले के एक मैच में 145 से 150 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से गेंदबाजी की थी। कमलेश के बारे में राहुल द्रविड़ से लेकर सौरव गांगुली जैसे दिग्गज तक उन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर तक कह चुके हैं।
विज्ञापन
आदित्य गढ़वाल
3 of 6
फाइल फोटो
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे बल्लेबाज आदित्य गढ़वाल एक बार फिर से आईपीएल की नीलामी में शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले आदित्य को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा था मगर वो तब एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
खलील अहमद
4 of 6
फाइल फोटो
इस साल घरेलू सीजन में अपने धारदार गेंदबाजी से राजस्थान को कूच बिहार ट्रॉफी के सेमिफाइनल तक का सफर कराने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद पर भी सबकी निगाहें टिकी होंगी। हालांकि खलील पिछले साल से दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील भी भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
दीपक चाहर
5 of 6
फाइल फोटो
सैयद मुश्ताक अली टी-20 प्रतियोगिता में दीपक का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। ऐसे में इस बार भी उन्हें आईपीएल खेलते हुए देख सकते हैं। पिछली बार वो महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली पूणे सूपरजायंट्स की ओर से खेलते नजर आए थे।
लंबे कद के हट्टे कट्टे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेजंर्स बैंगलुरू ने पिछली बार 2 करोड़ रूपए में खरीदा था। आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जैसे एक्शन की तरह गेंदबाजी करने वाले अनिकेत ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट व आॅस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की गेंदो का सामना करने के लिए अभ्यास सत्र में शामिल किया गया था।बीकानेर के रहने वाले अनिकेत की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी सराहना कर चुके हैं।