राजस्थान के 5 लाख रुपए का ईनामी बदमाश आंनदपाल ने राजस्थान पुलिस को करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा समय तक खूब छकाया। सितंबर 2015 में फरार होने के बाद से आनंदपाल की पुलिस से करीब 2 बार मुठभेड़ हुई लेकिन दोनों बार ही आनंदपाल भाग निकलने में कामयाब हुआ। आनंदपाल की तलाश में राजस्थान पुलिस ने करीब 300 ठिकानों पर दबिश दी थी मगर वो कभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।
2 of 5
आनंदपाल
जिस समय आनंदपाल को ढेर किया गया उस समय वो एकदम क्लीन शेव था। आनंदपाल अपने चेहरे पर हमेशा पूरी दाढ़ी रखा करता था लेकिन इस बार उसने पुलिस को गच्चा देने के लिए अपने चेहरे से दाढ़ी हटा ली थी।
काउबॉय स्टाइल में रहना था पसंद
3 of 5
ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौकीन था आनंदपाल
आनंदपाल किसी आम अपराधी की तरह नहीं रहता था। जेल में भी वो ब्रांडेड कपड़े और सिर पर हैट डाले रखता था। पेशियों पर ले जाते समय भी आनंदपाल सिर पर काउबॉय हैट,आंखो पर रे बैन का चश्मा और पैरों में लॉन्ग बूट्स पहने रखता था।
4 of 5
आनंदपाल सिंह यूथ ब्रिगेड फेसबुक पेज
गैंगस्टर आनंदपाल की लोकप्रियता एक जाति विशेष में काफी बढ़ रही थी और सितंबर 2015 में उसके फरार होने के बाद से युवा लोगों का एक धड़ा सोशल मीडिया पर उसे हीरो बनाने में जुट गया था। कहा तो यहां तक भी जाता है कि आनंदपाल जेल में रहते हुए अपना फेसबुक अकाउंट मेंटेन किया करता था वहीं फरारी के बाद भी वो फेसबुक पोस्ट से लोगों की सहानुभुति इक्ट्ठे करने का काम कर रहा था और एक समय तो लगातार उसका फेसबुक पेज भी अपडेट किया जा रहा था।
साल 2015 में आनंदपाल को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से नागौर के परबतसर की एक अदालत में पेशी के लिए लेकर जाया जा रहा था कि तभी आनंदपाल ने पुलिसकर्मियों को जहरीली मिठाई खिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया था और तभी आनंदपाल के साथी भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ भगा ले गए।