फिल्म 'अलीगढ़' में प्रोफेसर बनकर अपनी अदाकारी से लोगों के दिल में जगह बनाने वाला ये मशहूर एक्टर 'एक विलेन' में रोल निभा चुके कलाकार के साथ भारतीय सेना के ठिकाने देखने पहुंचा। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की, जो इन दिनों जैसलमेर में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
मनोज वाजपेयी को अपने कंधों पर उठाया
2 of 5
मनोज वाजपेयी को अपने कंधों पर उठाए हुए सिद्धार्थ
- फोटो : amar ujala
दरअसल ये दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'अय्यारी' की सफलता के लिए भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर आए हुए हैं। इस दौरान इन्होंने देश की सुरक्षा में जुटे सीमा प्रहरियों के साथ भी वक्त बिताया। टीवी के कलाकारों को अपने साथ देख जवानों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। एक मुलाकात के बाद फिल्मी सितारों और रियल हीरो में अच्छी जान पहचान हो गई और सभी ने जमकर मौज-मस्ती की। अभिनेता सिद्धार्थ ने तो मनोज वाजपेयी को अपने कंधों पर ही उठा लिया।
विज्ञापन
जवानों के साथ में खाया खाना
3 of 5
जवानों के साथ में खाने की टेबल पर फिल्म कलाकार
- फोटो : amar ujala
फिल्म 'अय्यारी' के ये दोनों कलाकार सीमा चौकी बबलीयानवाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने सीमा क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की और विषम परिस्थितियों में बॉर्डर पर तैनात रहने वाले जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की दिनचर्या के बारे में जाना और उनके देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया। कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी ने जवानों के साथ भोजन कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।
कैसे बने हुए बंकर ये भी देखें
4 of 5
सुरक्षा बंकर देखते हुए सिद्धार्थ
- फोटो : amar ujala
फिल्म के कलाकारों ने यहां बीएसएफ के सुरक्षा बंकरों को भी नजदीक से देखा। इससे पहले सभी कलाकार जैसलमेर जिले में तनोट माता देवी मंदिर भी पहुंचे। इस दौरान इनके साथ फिल्म कलाकार पूजा चौपड़ा और रखुल प्रीतसिंह भी रहे। सभी ने फिल्म की सफलता के लिए कामना भी की।
तनोट पहुंचने पर उपमहानिरीक्षक अमित लोढ़ा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी ने विजय स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीमा चौकियों पर पहुंचकर सीमा प्रहरियों के जज्बे को नजदीक से देखा। यहां फिल्मी कलाकारों ने जवानों की रायफल का हाथ में उठाकर भी देखा।