पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर कोई भी हलचल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को काफी सतर्क कर देती है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान इन दिनों सादकी बॉर्डर पर कर रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर के नजदीक स्थिति सादकी बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने 150 फीट ऊंचा टावर लगा दिया है। साथ ही अपने क्षेत्र के हिस्से में पाक रेंजर्स की ओर से विशेष हलचल देखी जा रही है। पाक रेंजर्स की गतिविधियों पर भारत में बीएसएफ के अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
लगाए जा रहे हैं ये कयास
2 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार सादकी बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान ने जो 150 फीट ऊंचा टावर लगाया है, उसका कारण है पाकिस्तान का ध्वज। दरअसल भारत ने वाघा बॉर्डर पर 350 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान भी सादकी बॉर्डर पर इसी तरह का कुछ करने के प्रयास में है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान पांच फरवरी को अपना ध्वज यहां फहराएगा। इसके लिए पाक रेंजर्स यहां विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करने वाले हैं।
विज्ञापन
यहां है सादकी बॉर्डर
3 of 5
फाइल फोटो।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगता सादकी बॉर्डर राजस्थान के नजदीक पंजाब के फजिल्का जिले में है। श्रीगंगानगर से करीब 80 किलोमीटर दूरी सादकी बॉर्डर को काफी अहम माना जाता है। पाकिस्तान की ओर से इस बॉर्डर के नजदीक अपना ध्वज फहराने के कयासों ने देशभर का ध्यान इस बॉर्डर के ओर खींचा है। अटारी बॉर्डर के नजदीक होने के कारण भी यहां काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
नए वाघा के नाम से हो रहा है मशहूर
4 of 5
फाइल फोटो।
वाघा बॉर्डर दुनिया भर में यहां प्रतिदिन होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के लिए अलग पहचान रखता है। इस रिट्रीट सेरेमनी में भारत की ओर से बीएसएफ और पाकिस्तान की ओर से पाक रेंजर्स हिस्सा लेते है। ऐसे ही रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन सादकी बॉर्डर पर भी किया जाता है। इसके लिए बाकायदा यहां दोनों और के हिस्सों में दर्शक दीर्घा बनाई गए है। सादकी बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
भारत से लगती पाकिस्तान की सीमा पर अधिकांशत: तनाव का महौल रहता है। विशेषकर कश्मीर से लगती सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन गोलाबारी होती है। इसी का नतीजा है कि राजस्थान और पंजाब से लगती सीमा पर बीएसएफ हाई अलर्ट पर रहती है। गौरतलब है बॉर्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी जहां भारत में बीएसएफ संभालती है वहीं पाकिस्तान में पाक रेंजर्स के पास सुरक्षा का जिम्मा है।