फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी के साथ पति बनकर रहा सगा भांजा, तीसरे से बने संबंधों के कारण खेला खूनी खेल

Wed, 21 Feb 2018 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 5
हत्या का आरोपी रवि योगी - फोटो : Vishnu Sharma
मामा को छोड़ चुकी मामी के साथ सगा भांजा ही पति बनकर रह रहा था। मामी भांजे के रिश्तों के बीच कोई तीसरा आ गया। मामी से उसकी नजदीकियां भांजे को सहन नहीं हुई और एक खौफनाक खूनी खेल खेला गया। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि योगी 23 साल जोगियों का मोहल्ला, चौमूं का रहने वाला है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से अपने परिवार से नाराजगी के बहाने घर से अलग होकर शेरावतों की ढाणी, चौमूं में रहने वाली अपनी मामी पिंकी के साथ रहता था।
विज्ञापन

मेलमिलाप ने दी अवैध संबंध के शक को हवा

2 of 5
प्लास्टिक की थैली में लपेट दी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
पिंकी भी अपने पति यानी रवि के मामा से अनबन पर घर छोड़कर इस मकान में रह रही थी। स्थानीय लोगों को रवि ने खुद को पिंकी का पति बता रखा था। जानकारी के अनुसार कुछ अरसे पहले पिंकी की मुलाकात होली दरवाजा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, चौमूं में रहने वाले 48 वर्षीय गोविंद सहाय सैनी से हुई थी। उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी तब गोविंद सैनी भी पिंकी के घर आने जाने लगा। उनके बीच बढ़ रहे मेलमिलाप ने रवि के मन में मामी के पराए व्यक्ति से अवैध संबंध का शक पैदा कर दिया।
 
विज्ञापन

वारदात के समय पीहर गई थी मामी

3 of 5
घटनास्थल पर पुलिस टीम - फोटो : Vishnu Sharma
चौमूं थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक वारदात से कुछ दिनों पहले पिंकी अपने पीहर चली गई थी। इससे अनजान मृतक गोविंद सैनी रविवार दोपहर को पिंकी के घर पहुंचा। वहां मौजूद आरोपी रवि उसे बातचीत के बहाने कमरे में ले गया। जहां हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर गोविंद की हत्या कर दी। इसके बाद रवि ने गोविंद की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेट दिया। यही नहीं, उसने गोविंद के पेंट शर्ट और मोबाइल फोन भी घर के बाहर ही एक गड्ढे में फेंककर जला दिए।

इस जानकारी ने खोल डाला मामला

4 of 5
हथौड़े से वारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
वहीं, रविवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला गोविंद सैनी सोमवार तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने चौमूं थाने में पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब सबइंस्पेक्टर रामेश्वरलाल खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरु की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लापता गोविंद सैनी का पिंकी के घर आना जाना था और उनके बीच काफी नजदीकियां थी। तब पुलिस पिंकी के घर पहुंची। जहां मकान के ताला लगा था। बाहर गोविंद की बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाश ठिकाने के लिए उठाए ये खौफनाक कदम

5 of 5
लाश के हाथ—पैर बंधे हुए थे - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। जहां काले रंग का प्लास्टिक लपेटा हुआ मिला। संदेह होने पर पुलिस ने इसे खोलकर देखने पर गोविंद सैनी की लाश पड़ी थी। उसके हाथ—पैर बंधे हुए थे। सिर में गहरी चोट के निशान थे। तब पिंकी के पीहर होने का पता चला। उसका भांजा रवि गायब था। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। तब रवि ने खुद को पहले पिंकी का पति बताया। बाद में, सामने आया कि वह भांजा है। सख्ती से पूछताछ में उसने अवैध संबंधों के संदेह में गोविंद सैनी की हत्या करना बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें