फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: ये कैसा 'महबूब', जो वेलेंटाइन डे पर करने चला था तीसरा निकाह

Thu, 15 Feb 2018 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 7
लव अफेयर में एसिड अटैक का आरोपी - फोटो : Amar Ujala
एक तरफा प्यार में गुस्साए सिरफिरे ने वेलेंटाइन डे पर युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया। ये प्रेमी इस विवाहित युवती से तीसरा निकाह करना चाहता था। दिनदहाड़े एक नामी शॉपिंग मॉल में कल हुई इस दिल दहलाने वाली वारदात से वहां मौजूद लोग घबरा गए। इस जानलेवा एसिड अटैक में खुद ये सिरफिरा भी झुलस गया। वहीं, पीड़िता को बचाने में एक मॉल कर्मचारी और युवती भी झुलस गए।
विज्ञापन

सिरफिरे को पकड़कर जमकर की धुनाई

2 of 7
cctv फुटेज में दिखा आरोपी, पकड़कर पीटा - फोटो : Vishnu Sharma
वारदात से चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद लोगों ने सिरफिरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। इसके बाद हमलावर और पीड़िता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महबूब मूल रूप से सीकर जिले में पाटण कस्बे का रहने वाला है। वह जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में लंकापुरी बस्ती में रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

महबूब के दो निकाह, दोनों पत्नियों से हुआ तलाक

3 of 7
एसिड अटैक करने वाला आरोपी महबूब - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार महबूब की पहले दो शादियां हो चुकी है, लेकिन महबूब की हरकतों से परेशान दोनों पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है। वहीं, एसिड अटैक की शिकार 27 वर्षीया पीड़िता भी भट्टा बस्ती में पति के साथ रहती है। वह झोटवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग की जॉब करती है। पिछले कुछ साल से उसकी आरोपी मेहबूब से जान पहचान हुई थी। ये नजदीकियां दोस्ताना संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि मेहबूब पिछले कुछ अरसे से उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी। 

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां

4 of 7
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसने पिछले काफी दिनों से महबूब से दूरियां बना रखी थीं। लेकिन वह लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि महबूब ने पीड़िता को उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल फोन में खींचने और निकाह करने से इंकार करने पर इन फोटो को वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर शादी का इजहार

5 of 7
acid attack - फोटो : demo pic
वेलेंटाईन डे पर महबूब कांच की एक बोतल में तेजाब लेकर ट्राइटन मॉल पहुंचा। वहां वह फन सिनेमा में ड्यूटी पर मौजूद पीड़िता के पास पहुंचा। महबूब ने प्रेमिका से बातचीत कर शादी का इजहार करते हुए दबाव डाला। लेकिन पीड़िता ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब गुस्साए मेहबूब ने कपड़ों में छिपा रखी तेजाब से भरी कांच की बोतल निकाली और प्रेमिका पर फेंक दिया।
विज्ञापन

तेजाब से झुलसे दूसरे भी

6 of 7
एसिड अटैक - फोटो : demo pic
घटना से चीख-पुकार मची और वहां मौजूद एक कर्मचारी व महिला सफाईकर्मी ने पीड़िता को बचाने का प्रयास किया तो वे भी झुलस गए। तब तक वहां मौजूद अन्य लोगों ने मौके पर ही हमलावर महबूब को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। तब झोटवाड़ा थानाप्रभारी गुरुभूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।इसके बाद उच्चाधिकारी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के बाहर पुलिस गार्ड तैनात

7 of 7
crime - फोटो : demo pic
इसके बाद तेजाब से झुलसे महबूब और पीड़िता को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां अभी दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीसीपी अशोक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। वहां आरोपी की निगरानी के लिए बर्न वार्ड के बाहर पुलिस गार्ड तैनात कर दिए। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर बारीकी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें