फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US ओपन फायरिंग: फायर अलार्म बजाकर छात्र ने किया सभी को इकट्ठा और फिर...

Thu, 15 Feb 2018 02:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ओपन फायरिंग की वारदातों से अक्सर जूझने वाले अमेरिका को एक बार फिर ऐसे ही खौफनाक मंजर का सामना करना पड़ा है। एक सिरफिरे ने करीब 17 जिंदगियां खत्म कर दी, जबकि 50 से ज्यादा को बुरी तरह जख्मी करके तड़पने पर मजबूर कर दिया।

घटना अमेरिका के शहर फ्लोरिडा की है, जहां एक स्कूल में 19 साल से निकोल्स क्रूज ने अपने सामने आने वाले हर शख्स पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन

2 of 9
हमलावर क्रूज
गोलीबारी के हालात को कुछ छात्रों ने अपने फोन में कैद कर लिया। स्कूल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा था, हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। जगह-जगह शव बिखरे हुए थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला क्रूज स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल का पूर्व छात्र है और वो स्कूल के हर चप्पे-चप्पे से भलि-भांति परिचित था। क्रूज ने फायदा उठाते हुए फायर अलार्म बजा दिया, जिसे सुनकर ज्यादातर स्टूडेंट्स हॉल में पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 9
क्रूज ने शातिर रवैये में ओपन फायरिंग की साजिश रची थी। प्लान के मुताबिक मौके का फायदा उठाते हुए क्रूज ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे जुड़े कई खुलासे सामने आ रहे हैं।

4 of 9
गोलियों की गूंज सुनते ही कुछ स्टूडेंट्स अपनी क्लास में सीटों के नीचे छुप गए, क्योंकि क्रूज हर क्लास में जाकर स्टूडेंट्स को अपनी बंदूक का निशाना बना रहा था। पुलिस ने उसके पास से एआर-15 राइफल और गोलियों का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन

5 of 9
क्रूज के बदमिजाज व्यवहार की वजह से उसे एक साल पहले स्कूल से निकाल दिया गया था और ऐसा माना जा रहा है कि इसी नाराजगी में उसने गोलीबारी की। क्रूज के बारे में एक स्टूडेंट ने बताया कि ऐसा कई बार जाहिर होता था कि क्रूज अपने सनकी व्यवहार में खूनी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
क्रूज अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें भी शेयर किया करता था।
विज्ञापन

7 of 9
चश्मदीदों के मुताबिक फायरिंग के दौरान वो पल बेहद खौफनाक थे। एक चश्मदीद ने बताया कि स्कूल में सभी छात्र जान बचाने के लिए जमीन पर बैठ गए।

8 of 9
एक पिता ने बताया कि स्कूल एक वार जोन में तब्दील हो गया था, क्योंकि हर तरफ एफबीआई के कर्मी मौजूद थे। उन्होंने अपनी बेटी को कॉल करने से साफ मना कर दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उसकी आवाज सुनकर सिरफिरा उसे गोली मार दे।
विज्ञापन

9 of 9
फायरिंग के बाद करीब 12 शव स्कूल के अंदर से बरामद किए गए, जबकि दो स्कूल के बाहर और एक शव पास की गली में बरामद किया गया। वहीं दो की मौत हॉस्पिटल में हुई। पुलिस ने क्रूज को कस्टडी में भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें