फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack की ऐसी खतरनाक कहानियां जो रौंगटे खड़े कर देंगी

Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
एसिड अटैक के पीडित - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे पर एसिड अटैक के मामले ने एकबारगी तो सबके होश उड़ा दिए। जयपुर के ट्राइटन मॉल में आज एक तरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने 40 वर्षीय अधेड़ महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में महिला और उसके नजदीक खड़ी एक युवती झुलस गई है। पिछले कुछ महीनों में अलग अलग कारणों से एसिड अटैक हुए हैं। कहीं पति पत्नी के झगड़े में एसिड अटैक हुआ है तो कहीं एक व्यापारी ने ग्राहकों पर तेजाब फेंक दिया। जानते हैं ऐसे कई किस्सों के बारे में...
विज्ञापन

बात बात में हुआ विवाद, ज्वैलर ने नहीं किया लिहाज

2 of 5
एसिड अटैक पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
एसिड अटैक के ये मामले राजस्थान से जुड़े हुए हैं। एक ज्वैलर और ग्राहकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि ज्वैलर ने  ग्राहकों पर तेजाब डाल कर झुलसा दिया। घटना जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे की थी, जहां दीनदयाल थानवी मार्ग पर एक ज्वैलर का अपनी दुकान पर आए ग्राहकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आए ज्वैलर ने इन ग्राहकों पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे पांच ग्राहक बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

महिला का चेहरा और पीठ झुलस गए

3 of 5
एसिड अटैक के पीडिता - फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा के कुड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक महिला पर एसिड फैंककर घायल करने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। महिला को गंभार हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाना क्षेत्र के नोहरा कानोता गांव की रहने वाली बलियाखेड़ा में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक महिला शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुड़ी चौराहे के पास अज्ञात हमलावर ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील फैंका और फरार हो गए। घटना के बाद महिला का चेहरा और पीठ कई जगह से झुलस गई। बाद में महिला की मौत हो गई थी।

बुजुर्ग पति ने पत्नी को बनाया निशाना

4 of 5
Acid attacks
एक घटना सीकर जिले के लक्ष्मनगढ़ कस्बे से जुड़ी है। यहां बुजुर्ग दंपती के बीच हुए मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आए बुजुर्ग पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सदाबहार मोहल्ले में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। इससे सुशीला देवी बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोपर्टी विवाद बना कारण, पिता ने पुत्र पर फेंका

5 of 5
चेहरे पर फेंका तेजाब
डूंगरपुर की आदर्श नगर कॉलोनी में एक पिता ने पुत्र पर एसिड फेंक दिया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी उदयराम जोशी का अपने पुत्र भाग्यराम के साथ लंबे समय से एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात्रि जब भाग्यराम घर में टीवी देख रहा था तो इस दौरान उसका अपने पिता से पुन: दुकान को लेकर विवाद हो गया। लेकिन आरोपी उदयराम इसके बाद वहां से चला गया। कुछ मिनटों बाद आरोपी एसिड से भरी बोतल लेकर आया और टीवी देख रहे अपने पुत्र पर एसिड फेंक दिया। जिससे भाग्यराम बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें