फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मासूम की हत्या कर सवा माह तक अटैची में छुपाकर रखा शव, खुद दर्ज करवाई रिपोर्ट

Wed, 14 Feb 2018 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर इलाके में 20 लाख की फिरौती के लिए एक युवक ने अपने परिचित के 7 साल के बेटे को सवा माह पहले अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को अपने कमरे में एक पन्नी में लपेटकर अटैची (बड़े सूटकेस) में छुपा दिया। आरोपी की पहचान अवधेश कुमार (28) के रूप में हुई। आरोपी दो बार यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं बच्चे की शिनाख्त आशीष उर्फ आशु (7) के रूप में हुई। आशीष पिता करण सिंह (33) मां नीलम, दो बहन गुंजन (8), रीतिका (4) के साथ डी ब्लॉक हरिजन बस्ती में रहता था। करण की बुध बाजार में परचून की दुकान है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मफलर से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली वजह की जानकारी मिल पाएगी। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि इसी 7 जनवरी की शाम आशीष घर से निकलकर अपने चाचा राहुल के घर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया।

4 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
आशीष के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले परिचित अवधेश के साथ लेकर थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके केे सैकड़ों घरों की तलाशी ली लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दो दिन पहले परिवार वालों ने अपने परिचित अवधेश पर शक जताया। पुलिस ने मंगलवार तड़के अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
इसलिए उसने बच्चे के परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। उसका मकसद था कि शव को ठिकाने लगाने के बाद परिवार वालों से फिरौती की मांग करना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें