केंद्र सरकार ने देश की तीनों सेनाओं में 17 साल छह महीने से 21 वर्ष तक के युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की है। इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया। मांग की गई कि केंद्र सरकार इस स्कीम को वापस लें और पुरानी व्यवस्था को लागू करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
अग्निपथ के खिलाफ टोंक में महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में बड़ा आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उसने संसद में चर्चा के बिना ही भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसे भी उसे काले कृषि कानूनों की तरह वापस लेना पडेगा। देश-प्रदेश के लाखों परिवार फौज से जुड़े हैं। फौज में नौकरी पैसा कमाने के लिए नहीं की जाती, यह गर्व की बात है। इस अवसर पर पायलट ने पूर्व कैप्टन सूरज चौधरी व पूर्व फौजी शिवराज चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
सीकर में भी अग्निपथ का विरोध किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर में सत्याग्रह में भाग लिया। डोटासरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी से चर्चा किए संसद एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करते हुए जनता पर निर्णय थोप रही है। पूर्व में भी मोदी सरकार ने नोटबंदी एवं गलत तरीके से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचाने का कार्य किया।