छोटे परदे पर पारलौकिक शक्तियों वाले शोज को मिल रही चर्चा के क्रम में एक नया शो शुरू हुआ है, ये जादू है जिन्न का। शो का मुख्य किरदार अमन एक जादूगर है और उसके साथ है रोशन, जिसे अमन को बचाना है। शो में रोशनी का किरदार कर रहीं अदिति शर्मा से एक खास मुलाकात।
'ये जादू है जिन्न का' में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए?
ये जादू है जिन्न का, एक फैंटेसी जादुई शो है। इस शो का कोंसेप्ट बहुत ही दिलचस्प है। इस कहानी के मुख्य किरदार अमन के पास जादुई शक्तियां हैं। दूसरी तरफ मेरा किरदार रोशनी एक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर किरदार है और क्या वह अमन को जिन्न की नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में सफल होगी? यही शो का असली ट्विस्ट है। इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण जादू है।