फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छह कारणों से दुनिया के लोगों से घृणा करता है IS

Tue, 02 Aug 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इस्लामिक स्टेट का झंडा लिए एक आतंकी - फोटो : mirror.co.uk
कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपनी जिहादी प्रोपगंडा मैगजीन 'दबिक' में दुनिया के लोगों पर हमला करने और उसने घृणा करने के लिए छह कारण दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
आईएस की मैगजीन का कवर पेज - फोटो : mirror.co.uk
इस मैगजीन में 'क्यों हम तुमसे घृणा करते हैं और तुम्हें मारना चाहते हैं' शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया गया है जिसमें आतंकी हमलों का कारण बताए गए हैं। जानें क्या हैं ये छह कारण-
विज्ञापन

3 of 8
1- क्योंकि तुम विधर्मी हो
मैगजीन में लिखा गया है, 'हम तुमसे घृणा करते हैं, इसका पहला और सबसे बड़ा कारण यह है कि तुम अल्लाह को नहीं मानते। दुनिया में सिर्फ एक ही भगवान 'अल्लाह' है इस बात को तुम नकारते हो। अल्लाह के दूसरे उत्तराधिकारी या दूसरे रूप की प्रार्थना करके तुम अल्लाह का अपमान कर रहे हो।

4 of 8
2- क्योंकि तुम स्वतंत्र विचार के हो
तुमसे घृणा करने का दूसरा कारण है कि तुम धर्मनिर्पेक्ष और स्वतंत्र विचार वाले समाज को बढ़ावा दे रहे हो जो जिनकी अल्लाह अनुमति नहीं देता। तुम्हें इस बात से कोई परवाह नहीं है क्योंकि तुम ईसाई हो। तुम मताधिकार का इस्तेमाल कर अपना सर्वोच्च नेता चुनते हो जो कि गलत है।
विज्ञापन

5 of 8
3- क्योंकि तुममें से कुछ नास्तिक हैं
आईएस ने लोगों पर हमले का तीसरा बड़ा कारण नास्तिकता को बताया है। लिखा गया है कि तुम भगवान या दुनिया को बनाने वाले पर विश्वास नहीं करते हो।
विज्ञापन

6 of 8
4- तुम इस्लाम के खिलाफ अपराध करते हो
आईएस ने अपनी मैगजीन में घृणा का चौथा कारण लिखा है कि तुम इस्लाम के खिलाफ अपराध करते हो। इसीलिए तुम्हें इसकी सजा देने के लिए तुम्हारे खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।
विज्ञापन

7 of 8
5- क्योंकि तुम मुसलमानों को प्रताड़ित करते हो
दुनिया के लोगों से घृणा करने और उनसे हमला करने के पांचवें कारण में आईएस ने लिखा है, तुम मुसलमानों के ऊपर ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमला करते हो। मुसलमानों को प्रताड़ित करते हो और उन्हें शताते हो।
विज्ञापन

8 of 8
6- हमारी जमीन पर हमला करने के लिए
आईएस ने पश्चमी देशों पर हमला करने के लिए कहा है कि उनकी जमीन पर पश्चिमी देशों ने युद्ध छेड़ रखा है, इसलिए वे उनसे घृणा करते हैं और उन्हें खत्म करने का बीड़ा उठाया है। आईएस ने घृणा और हमला करने के लिए ये सभी कारण पश्चिमी देशों के संदर्भ में दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें