फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें बयां कर रही हैं सीरिया के सिविल वॉर में फंसे बच्चों का दर्द

Wed, 21 Jun 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 7
Syrian civil war - फोटो : afp
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ 6 साल पहले शुरू हुई शांतिपूर्ण बगावत पूरी तरह से अब गृहयुद्ध में बदल चुका है। सीरिया की वर्तमान हालत से वहां के बच्चों के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। सीरिया की राजधानी दमिश्क के पूर्वी इलाके में एक बच्ची ब्लास्ट रॉकेट के अवशेष का उपयोग करते हुए ओवन में पकाई गई एक रोटी खा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Syrian civil war - फोटो : Afp
इस वॉर में अब तक करीब 3 लाख लोग मारे जा चुके हैं। इस गृहयुद्ध में पूरा देश तबाह हो गया है और दुनिया के ताकतवर देश भी आपस में आमने-सामने गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Syrian civil war - फोटो : afp
छह साल के संघर्ष के बाद इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा मानवीय संकट का सामना इस समय सीरिया को करना पड़ रहा है। यूनिसेफ के मुताबिक 2016 में सीरिया के बच्चों के लिए सबसे खराब वर्ष रहा, जिसमें 600 बच्चों की मृत्यु हुई।

4 of 7
Syrian civil war - फोटो : afp
ऐसे हालात पैदा हो चुके हैं कि सीरियाई नागरिक रक्षा के एक सदस्य स्कूली बच्चों को युद्ध सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान हवाई हमले के मामले में खुद का कैसे बचाव करना सिखाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Syrian civil war - फोटो : afp
सीरिया से पलायन कर चुके करीब 50 लाख शरणार्थियों में आधे बच्चे हैं। लेकिन यूनिसेफ के मुताबिक सीरिया के युद्ध क्षेत्र में अब भी करीब 80 लाख बच्चे मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Syrian civil war - फोटो : Afp
बम ब्लास्ट के बाद मलबे से सना बचा दिखाई दे रहा है। ऐसी घटनाएं दुनिया को एक बार फिर याद दिलाती है कि सीरिया में गृह युद्ध की राजनीति का लाखों बच्चों पर असर पड़ रहा है। लगभग 6 मिलियन बच्चे मानवीयता की दया पर पर निर्भर होने का अनुमान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : afp
ज्यादातर मध्य-पूर्व के संघर्ष क्षेत्र में युद्ध आघात से पीड़ित हैं। पिछले दिनों में हुए सरकारी हवाई हमलों ने एलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाली जगहों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें