फेसबुक पर पहले दोस्ती और जब दोस्ती आगे बढ़ी तो भरोसे में लेकर एक लड़की ने लड़के को इतना लूटा कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। ये है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 6
FB फ्रेंड ने दिया धोखा
मामला बटाला के लीक वाले तलाब के पास का है। यहां रहने रहने वाले अमोलक सिंह उर्फ लक्की ने विदेश जाने को लेकर खुद और दोस्त के साथ हुए लाखों रुपए की धोखाधड़ी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक युवक अमोलक सिंह के पिता हरबंस सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
FB फ्रेंड ने दिया धोखा
हरबंस सिंह ने बताया कि उसकी बेटी अमेरिका में रहती है। उसकी फेसबुक पर इटली में रहने वाली अन्य लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती बढ़ी तो इटली में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह उसके भाई अमोलक को अमेरिका भेज सकती है। क्योंकि, उसका इटली में रहने वाला भाई गुरप्रीत सिंह गोपी उर्फ एकमजीत सिंह उर्फ नरिंदर मान लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
4 of 6
FB फ्रेंड ने दिया धोखा
वह आपके भाई को विदेश भेज देगा, इसके लिए आपको 25 लाख रुपए देने होंगे। हरबंस सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के कहने पर उसके परिवार ने इटली में रहने वाली लड़की के जगराओं के पास गांव गुड़े में रह रही मां गुरदीप कौर और भाई प्रदीप सिंह को 25 लाख रुपए दे दिए। इसके अलावा अमोलक के दोस्त नवदीप सिंह ने भी विदेश जाने की इच्छा जताई तो नवदीप ने उक्त परिवार को होशियारपुर, अमृतसर, अपरा में पैसे दिए। इसके बाद लड़की का परिवार यही कहता रहा वह उन्हें जल्द भेज देगा पर उन्होंने ऐसा नहीं किया और ना ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
5 of 6
FB फ्रेंड ने दिया धोखा
पैसे लेने का दवाब बनाया तो आरोपियों ने कनेडा की अंबेसी की ईमेल आईडी बनाकर उनको मेल कर दी कि आपका वीजा क्लियर हो गया है। जब उन्होंने ई-मेल की जांच की तो वह जाली निकली। पीड़ित आरोपियों से पैसे मांगे तो फोन पर धमकी मिली कि उनका नशे का कारोबार है। पैसे मांगे तो मार देंगे। इटली से लौटे उनके पारिवारिक मित्र ने इस परिवार की पोल खोली और बताया कि इस परिवार ने पहले भी कई लोगों के साथ ठगी की है।
सुसाइड नोट में ये लिखा
इनकी धमकियों से परेशान होकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। ताकि पुलिस ऐसे लोगों को पकड़े और फिर कोई सरीफ न फंसे। मेरी प्रॉपर्टी जो मेरे दादा जी ने मेरे नाम की है वो मेरी मां के नाम की जाए। मैं अपनी मां और रिश्तेदारों से भी माफी मांगता हूं कि उन्हें बताए बगैर मैं सुसाइड कर रहा हूं।