एक मां को अपने बेटे के बारे में कुछ ऐसा चीज पता चली, जिसे वो सह न पाई और उसने अपने बेटे की ही हत्या कर दी। मां ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसका बेटा लोगों के लिए हंसी का पात्र बन गया था और ये उसे जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
2 of 6
हैरान करने वाली बात है कि वो इस वारदात को अंजाम देने की सनक लंबे समय से लिए बैठी थी। इस बीच उसने अपने बेटे को खत्म करने के लिए दो लोगों को उसकी सुपारी भी दी। दरअसल, ये घटना ब्राजील की है जहां 17 साल के बेटे इटाबर्ली लोजानो को मां टेटियाना लोजानो पेरेरिया ने चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। डेली मेल की खबर के मुताबिक बेटे के गे बन जाने पर मां और उसमें अक्सर झगड़े हुआ करते थे।
विज्ञापन
3 of 6
क्रिसमस की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब बेटे को मां-बाप दोनों ने सुनाना शुरू कर दिया। इटाबर्ली और मां में गरमा-गरमी बढ़ गई। हालात बिगड़े तो इटाबर्ली अपनी दादी के पास जा कर रहने लग गया। पर मां ने उसे मना कर 29 दिसंबर को फिर से अपने पास बुला लिया। तब भी लोगों के बीच में खिल्ली उड़ना मां को अब भी परेशान करता था, इसलिए उसने इटाबर्ली को मारने का प्लान बना लिया।
4 of 6
मां ने दो लड़कों को उसकी सुपारी दे डाली और उन्हें घर में ही छुपा दिया। जब इटाबर्ली घर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। सच खुलने से घबराई मां ने खुद ही बेटे को मारने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
5 of 6
मां किचन से चाकू ले आई और इटाबर्ली को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद मां ने लाश को जलाकर ठिकाने लगा दिया। लेकिन हत्या का ये राज ज्यादा दिन तक नहीं छुपा, क्योंकि इटाबर्ली की दादी ने उसके गुम होने की खबर पुलिस को दे दी। जांच में जुटी पुलिस ने जब मां से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करने लगी।
लेकिन पुलिस को जब शक हुआ कि मां पर सख्ती बरतना शुरू कर दी, जिसमें उसने कबूल किया कि बेटे का कत्ल हो चुका है। गिरफ्त में आने के बाद मां ने कहा कि ये सब उसने किया है, इसमें उसके पति का कोई हाथ नहीं है। मां को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।