दुनिया में आतंक फैलाने वाले संगठनों के बीच सिर्फ आतंक को लेकर सबसे आगे रहने की होड़ नहीं मची है, बल्कि कमाई केे मामले में भी ये एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देते हैं। इन संगठनों के टर्नओवर को लेकर खुलासा हुआ है कि इन्होंने मानव तस्करी, अपहरण, ड्रग्स तस्करी, व अन्य तरीकों से अरबों रुपये जमा कर लिए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि इनकी ताकतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और वह दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। दरअसल, फोर्ब्स मैग्जीन की ओर से यह लिस्ट जारी की गई है। आईए बताते हैं वो दस संगठन जिनका सालाना टर्नओवर अरबों में है।
विज्ञापन
2 of 11
इस लिस्ट में 10 नबंर पर रहा आतंकी संगठन बोको हराम, जिसका सालाना टर्नओवर करीब 1 अरब 66 करोड़ रुपये (25 मिलियन डॉलर) है। यह नाइजीरिया का कट्टरपंथी संगठन है और मौजूदा सरकार का तख्तापलट करके उसे एक इस्लामिक देश में बदलना चाहता है।
विज्ञापन
3 of 11
9वें नबंर पर है इरीश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) जिसका टर्नओवर करीब 3 अरब 33 करोड़ रुपये (50 मिलियन डॉलर) है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई और यह ब्रिटिश सरकार के खिलाफ दहशत फैलाता है। इसका गढ़ नॉर्थन आयलैंड, यूनाइटेड किंगडम में है और इसके कमाई के स्रोत तस्करी, गैरकानूनी व्यपार, फिरौती व अन्य हैं।
4 of 11
terrorist groups
- फोटो : Forbs
8वें नबंर पर है केन्या का अल-शबाब आतंकी संगठन जिसका सालना टर्नओवर करीब 4 अरब 66 करोड़ रुपये यानी 70 मिलियन डॉलर है। इसका उद्देश्य विदेशी सेना को सोमालिया ने हटाना है और उसे एक इस्लामिक देश बनाना है।
विज्ञापन
5 of 11
दुनिया भर में आतंक की दहशत फैलाने वाला लशकर-ए-तैयबा 7वें नंबर पर रहा। इसका सालाना टर्नओवर 6 अरब 66 करोड़ रुपये यानी 100 मिलियन डॉलर है। बताया जाता है कि इसके कमाई का ज्यादातर साधन डोनेशन और फाइनेंशल मदद का जरीया है। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर को भारत से अलग करना और वहां पाकिस्तानी सरकार का कब्जा करवाना।
विज्ञापन
6 of 11
terrorist groups
6वां नंबर है आतंकी संगठन अल-कायदा का जिसका सालाना टर्नओवर करीब 10 अरब रुपये यानी करीब 150 मिलियन डॉलर है। ऐसा माना जाता है इसका उद्देश्य इसाईयों को अपना टारगेट बनाना है।
विज्ञापन
7 of 11
5वें नंबर पर आतंकी संगठन तालिबान है। लिस्ट के मुताबिक इस संगठन का टर्नओवर चौंकाने वाला है। बता दें कि इसका टर्नओवर करीब 26 अरब 67 करोड़ रुपये यानी 400 मिलियन डॉलर है। इसका मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान में इस्लामिक गतिविधियों को लागू करना है।
8 of 11
terrorist groups
लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा हिज्जबोलाह आतंकी संगठन, जिसका सालाना टर्नओवर करीब 33 अरब 34 करोड़ रुपये यानी 500 मिलियन डॉलर रहा। इस संगठन का उद्देश्य लेबनान को इस्लामिक देश में तब्दील करना है। साथ ही इसकी कमाई के स्रोत भी तस्करी और गैरकानूनी व्यपार व अज्ञात लोगों से फंडीग है।
9 of 11
terrorist groups
- फोटो : Forbs
50 साल से कोलंबिया में दहशत फैला रहे आतंकी संगठन एफएआरसी का सालाना टर्नओवर करीब 40 अरब रुपये यानी 600 मिलियन डॉलर रहा। इसके स्रोत के साधन ड्रग्स की तस्करी, मानव तस्करी, किडनैपिंग हैं।
10 of 11
terrorist groups
दूसरे नंबर पर है हमास आतंकी संगठन, जिसका सालाना टर्नओवर 66 अरब 69 करोड़ रुपये यानी 1 बिलियन डॉलर है। यह मिश्र के गाजा स्ट्रीप में फैला हुआ है और इसका मुख्य उद्देश्य इजराइज सरकार के खिलाफ आवाज उठाना है।
पहले नंबर पर है आतंक का आईने और क्रूरता के लिए जाने जाना वाला आईएसआईएस। दिन-ब-दिन इस संगठन की जड़े फैलती जा रही है। इसका टर्नओवर दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लिस्ट में टॉप पर रहे आईएसआईएस का टर्नओवर 133 अरब 39 करोड़ रुपये रहा है यानी 2 बिलियन डॉलर। मुख्यत यह इस्लामिक स्टेट सीरिया, जोरडन, लेबनान में फैला हुआ है और इसकी अमेरिका व अन्य देशों के खिलाफ लड़ाई चल रही है। बताते चलें कि यह संगठन अपने क्रूर व्यवहार के लिए अक्सर चर्चाओं में बना रहता है।