फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 7 जगहें जहां अचानक स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न, जुट गई थी भीड़

Thu, 06 Oct 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दुनिया भर से सार्वजनिक जगहों पर टीवी और विज्ञापनों के स्क्रीन पर पोर्न चल जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल युग में जुर्म करने का यह तरीका वायरल हो रहा है। इसमें स्क्रीन्स को हैक करके पोर्न या अश्लील सामग्री चला दी जाती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सार्वजनिक जगहों पर अश्लील फिल्में जानबूझकर या गलती से दिखाई गई हैं। आईए बताते हैं वो कुछ मामले जिनकी वजह से राह चलते ट्रैफिक जाम हुआ और लोगों को अपनी नजरें चुरानी पड़ीं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : daily mail
जकार्ता में काम से ऊब चुके आईटी वर्कर ने सार्वजनिक स्थान पर कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से सड़क पर सबको शर्मिंदा होना पड़ा। इस कारनामे के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और 6 साल की सजा भी दी गई है। दरअसल, आईटी इंजीनियर (24) ने इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड पर विज्ञापन चलाने की बजाय पोर्न फिल्म चला दी। डेली मेल की खबर के अनुसार यह जापानी फिल्म 'वॉच टोक्यो हॉट' के नाम से दिखा और वह दस मिनट तक बोर्ड  पर चलता रहा। हालांकि, जल्दी ही बोर्ड पर चल रही फिल्म को बंद कर दिया गया, लेकिन वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे एक जोड़े ने अपने कैमरे में वीडियो कैद कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : scoop woop
चीन में मॉल के अंदर एक कंपनी के कर्मचारी की गलती की वजह से लोगों को एक बड़ी स्क्रीन से नजरे हटानी पड़ गई थी। दरअसल मॉल में प्रोमोशन के लिए बैठे एक शख्स का लैपटॉप स्क्रीन से जुड़ा हुआ था और उसके लैपटॉप में पोर्न चल जाने पर वह लोगों को स्क्रीन पर दिखने लगी। ऐसा होने की वजह से दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया।

4 of 8
पुणे में कुछ महीने पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जब स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगी। यह पुणे के कार्व रोड पर हुआ और इसकी वजह से रोड पर जाम भी लग गया था। बताते चलें कि यह मामला सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक छाया रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : scoop woop
ढाका के एयरपोर्ट पर स्क्रीन पर अचानक से पोर्न चलने की वजह से असमंजस की स्थिति बन गई थी। हजरत शाहजलाल एयरपोर्ट पर करीब 5 मिनट तक पोर्न फिल्म चलती रही।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : scoop woop
स्क्रीन पर पोर्न चलाने का मामला चीन से भी सामने आया। चीन के एक हॉस्पीटल में स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी गई। वहां बच्चे समेत काफी संख्या में लौग मौजूद थे। इसके बाद हॉस्पीटल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया था।
विज्ञापन

7 of 8
porn on display
रूस के हाइवे पर एक बड़ी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म को चला दिया गया था। बताया जाता है कि स्क्रीन को हैक किया गया था। आरोपी की इस हरकत के बाद हाइवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : scoop woop
एयरपोर्ट की स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला देने का मामला लिस्बॉन एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान यात्री अपना सामान चेक करवा रहे थे, लेकिन टीवी की बड़ी स्क्रीन पर पोर्न के चल जाने के बाद सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें