दुनिया भर के लिए सिर दर्द बन चुके खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की खुफिया सुरंगों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं आईएसआईएस के उस डर का जिससे बचने के लिए एक ही कस्बें में 70 ज्यादा सुरंगें बना डालीं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : REUTERS
हवाई कहर से बचने के लिए आतंकियों ने सुरंगों में रहना ठीक समझा और जमीन के 30 फुट नीचे ऐसी सुरंगें बनाईं जहां सहूलियत की सारी चीजें जुटाई गई थीं।
विज्ञापन
3 of 7
इन सुरंगों में छिपते थे ISIS आतंकी
- फोटो : REUTERS
ये सुरंगें तब सामने आईं जब बीते दिसंबर में इराक के सिंजर कस्बे को कुर्दिश फोर्स ने अपने कब्जे में लिया।
4 of 7
इन सुरंगों में छिपते थे ISIS आतंकी
- फोटो : REUTERS
इसमें कोई दोराय नहीं कि इन सुरंगों के जरिए खुद का बचाव करने के अलावा दहशतगर्दी की प्लानिंग भी होती थी। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि आतंकियों ने सुरंगों में बिजली का भी इंतजाम किया था। सुरंगों से बिजली के तार और तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इन सुरंगों में छिपते थे ISIS आतंकी
- फोटो : REUTERS
मीडिया खबरों के मुताबिक इराक के इस कस्बे में 70 सुरंगों का पता लगा लिया गया है। माना ये भी जा रहा है कि आतंकियों की सुरंगों का ये जाल और भी इलाकों में फैला हो सकता है। जिनको खोजने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
इन सुरंगों में छिपते थे ISIS आतंकी
- फोटो : REUTERS
सिंजर टाउन के एक अधिकारी वैस फरीक ने मीडिया को बताया कि आईएसआईएस के आतंकियों ने इन सुरंगों को बनाकर कस्बे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि खोजी गई सुरंगों में अब भी विस्फोटक दबे हो सकते हैं।