फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे खूंखार अपराधी, 100 से ज्यादा महिलाओं का रेप कर कत्ल

Mon, 05 Sep 2016 09:29 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ग्रीम स्लीपर - फोटो : mirror
दुनिया के इतिहास में कईं सीरियल किलिंग की वारदातें देखी गई हैं, लेकिन अमेरिका के ग्रीम स्लीपर की दास्तां चौंका देने वाली है। 100 से ज्यादा महिलाओं के अपनी हवस का शिकार बना मार देने वाले इस आरोपी का असली नाम डेविड फ्रैंकलिन जूनियर है और इसकी गिरफ्तारी के बाद जो सच सामने आया वह रोंगटे खड़े करने वाला है।

खबरों के अनुसार यह उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो देर रात रास्ते में भटक रही होती थी। गिरफ्तारी के बाद इस आरोपी के घर से 180 महिलओं की फोटो बरामद हुई हैं, जोकि दीवार पर लगी हुईं पाई गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह महिलाएं इसका आने वाले टारगेट्स में से तो नहीं है।

आईए बताते हैं, ग्रीम स्लीपर की पूरी कहानी
विज्ञापन

2 of 9
डेबरा जैक्शन - फोटो : mirror
सबसे पहला शिकार 1985 में 29 साल की डेबरा जैक्सन बनी। डेबरा के सीने पर तीन गोलियां मारी गई थी और उसकी लाश तीन दिन बाद बरामद की गई।
 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : mirror
डेबरा की मौत के बाद कई लाशे मिली। इसमें एक हेनरिएटा वाइट (35) थी, जिसे दो गोलियां मारी गई और गद्दे में लपेट कर फेंक दिया गया।
 

4 of 9
ग्रीम स्लीपर - फोटो : mirror
जनवरी 1987 में 23 साल की बारबरा वेयर का भी रेप कर सीने में गोली मारी गई। इस पीड़िता की लाश कूड़े के ढेर में पाई गई।
 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : mirror
1987 के अप्रैल में बेरनीता स्पार्क्स, जो कि 26 साल की थी दुकान पर सामान लेने निकली, लेकिन घर नहीं लौटी, क्योंकि वह भी ग्रीम स्लीपर का शिकार बन गई थी। स्पार्क्स को भी गोली मार कूड़े के डब्बे में फेंक दिया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : mirror
इसके बाद ग्रीम स्लीपर की हैवानियत खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। सर्दियों में उसका अगला शिकार बना मैरी लॉवे, जोकि 26 साल की थी और वह पार्टी कर घर लौंट रही थी।
 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : mirror
1988 में लेक्चीरिका जॉफेरेसन (22) की लाश मिली, जिसके मुंह पर कागज डाला हुआ था और उस पर लिखा एड्स लिखा हुआ था।
 

8 of 9
ग्रीम स्लीपर - फोटो : mirror
कुछ समय यह सब रुकने के बाद 2002 में फिर ऐसी ही घटना सामने आई। मार्च 2002 में 14 साल की मासूम बर्थोमियुक्स मृत पाई गई। जांच करने पर पता चला की यह मासूम भी ग्रीम स्लीपर का शिकार बनी है। इतना ही नहीं वेलेरी मैक्वरी(35) की 2003 में लाश मिली, वहीं 2007 में जेनेसिया पीर्ट्स की लाश मिली। इन दोनों की भी गोली मार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : mirror

180 फोटो बरामद हुई ग्रीम स्लीपर के कमरे से

इस पूरे कांड का खुलासा 2010 में हुआ और पुलिस ने इस सीरियल किलर को गिरफ्तार किया। जहां इसके कमरे में से 180 महिलाओं और लड़कियों की  फोटो बरामद हुई हैं। बताते चलें कि जिस समय इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया उस समय इसकी उम्र 57 साल थी और इसकी पत्नी ने इसका बचाव किया था।

खबरों के अनुसार इसके खिलाफ 10 महिलाओं के रेप और हत्या के सबूत मिल पाए हैं और उसकी के आधार पर इसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत में उसके खिलाफ केवल 10 महिलाओं की हत्या का सबूत ही मिल पाया। इसके बाद इस साल मई में अदालत ने उसे दस महिलाओं को मारने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें