घरेलू हिंसा के ज्यादातर मामलों में लड़कियों और महिलाओं को बाल पकड़कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। ये मामला पति-पत्नी के बीच देखना आम है। मगर जब एक मां अपने जिगर के टुकड़ों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार करने लगे, तो आप क्या कहेंगे। दरअसल एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी से न सिर्फ मारपीट करती है बल्कि उसे मानसिक चोट भी पहुंचाती है।
विज्ञापन
2 of 4
cruel mom
दिल दहला देने वाला ये मामला अर्जेंटीना से आया है। जहां एक सिरफिरी महिला ने सिर्फ इस बात पर अपनी मासूम बेटी के साथ बेहद बुरा सुलूक किया क्योंकि उसे अपना टैबलेट कम्प्यूटर नजर नहीं आ रहा था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ये निर्दयी मां अपनी बेटों पर झापड़ की बरसात करते हुए कहती हैं कि मुझे मेरा टैबलेट लौटाओ। तुम्हें याद क्यों नहीं रहती रखने के बाद चीजें, अगर वो किसी और के हाथ लग गया तो मैं तुम्हारा खून कर दूंगी'।
विज्ञापन
3 of 4
cruel mom
वीडियो के शुरुआत में ये हैवान मां अपना काम करती नजर आती है। उसी समय मासूम पीड़िता बेड में एक और छोटी बच्ची के साथ बैठी होती है। कुछ देर बाद बेड में चादर-रजाई हटाते हुए मां कुछ तलाश करती है। सामान नहीं मिलने पर पहले तो बच्ची को खूब डांटते हुए झापड़ मारती है। उसके बाद किसी डॉल की तरह मासूम को उसके बालों से पकड़कर हवा में लटकाने में भी देर नहीं लगाती। निर्दयता की हद तब पार हो जाती है जब बालों से लटका कर नीचे उतराने के बाद मां बच्ची को लात मारकर गिरा देती है।
वीडियो को चुपके से मासूम पीड़िता की कजिन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। तीन बच्चों की इस मां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय परिवारिक अदालत में मामला लंबित है। पुलिस के मुताबिक 33 साल की इस महिला के पास से तीनों बच्चों को अलग रखा जा रहा है। अब दादी इनकी देखरेख करेंगी। महिला को कितनी सजा होगी ये देखना होगा।