फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्याः शव से ना आए दुर्गंध इसलिए चूहों का लिया सहारा, किए इतने सारे जतन

Thu, 15 Feb 2018 12:05 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर इलाके में आरोपी अवधेश ने शातिर बदमाशों को पीछे छोड़ते हुए शव को छुपाने का ऐसा इंतजाम किया कि पुलिसकर्मियों के होश भी उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने अपने कपड़ों की बड़ी अटैची में मासूम आशीष के शव को इस तरह रखा कि करीब सवा माह तक लोगों को उसके कमरे से ज्यादा दुर्गंध नहीं आई। शुरुआत में आरोपी ने दुर्गंध का कम करने के लिए तेज परफ्यूम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
बाद में उसने कमरे में कुछ चूहे मारकर डाल दिए। लोगों को जब दुर्गंध आई तो उसने असली दुर्गंध से ध्यान हटाने के लिए मरे हुए चूहे मकान मालिक व पड़ोसियों को दिखा दिए। किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ।

4 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की वजह से वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया और उसका राज खुल गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास कपड़ों की एक बड़ी अटैची थी। योजना के तहत उसने अटैची को पहले ही खाली कर लिया।
विज्ञापन

5 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
7 जनवरी को आशीष को कमरे पर लाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने शव को एक बड़ी पॉलीथीन में लपेटकर उस पर टेप लगाया। आरोपी ने कई बड़े टेप 30-30 रुपये में खरीदे थे।
विज्ञापन

6 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
शव को अच्छी तरह लपेटने के बाद उसे अटैची में डालकर बंद करके अटैची की किनारों पर टेप लगा दिया। इसके बाद अटैची को भी एक बड़ी पॉलिथीन में लपेटने के बाद उस पर टेप लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी के डर से नहीं लगा पाया ठिकाने 
योजना के तहत मौका लगते ही उसे शव को ठिकाने लगाना था। अवधेश रात को किसी समय बैग को किसी नाले में डालने के बारे में सोच रहा था। लेकिन गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की वजह से वह शव को ठिकाने लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन

8 of 8
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
इधर आशीष के पिता ने बेटे के गायब होने के 10 बाद सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। इसके बाद उसका डर और बढ़ गया। अब अवधेश का गेट आशीष के घर लगे सीसीटीवी की जद में भी था। चार दिन पूर्व अवधेश का व्यवहार देखकर परिजनों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी और सारी कहानी से पर्दा उठ गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें