नाइजीरिया में बच्चे को खाना चोरी करने के चलते ऐसी सजा दी गई कि उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। नाइजीरिया के बड़े शहर लागोस में यह घटना घटी, जहां उग्र भीड़ ने बच्चे को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग बच्चे की उम्र 15 साल बता रहे हैं और कुछ उसे महज सात साल का बोल रहे हैं।
खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया
2 of 6
- फोटो : daily mail
हादसे के दौरान बच्चा रहम की भीख मांगता रहा लेकिन गुस्साए लोगों को रोते मासूम पर जरा भी तरस नहीं आया। भीड़ ने खून से लथपथ बच्चे के हाथ पैर बांध दिए थे, जिसकी वजह से वह मौके से भागने नहीं पाया। इस बीच हद तब हो गई जब भीड़ ने बच्चे को जलाने का फैसला किया।
खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया
3 of 6
- फोटो : daily mail
कुछ लोगों ने एक गले हुए टायर में आग लगा दी और उसे घायल मासूम के ऊपर फेंक दिया। लोगों ने बच्चे को आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल भी किया। हालांकि, कई लोगों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की और कहा कि वे उसे पुलिस के हवाले कर दें, लेकिन उग्र भीड़ को शांत करना नामुमकिन था।
खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया
4 of 6
इस दौरान एक शख्स को यह चीखते हुए भी सुना गया कि 'लागोस का चोर मारा गया और बॉय।' बताया जा रहा है कि दुकानदार और दूसरे लोग बच्चे के चोरी करने से काफी परेशान थे और इसी का गुस्सा इस बार ऐसा फूटा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया
5 of 6
लोगों का कहना है कि उसे सुपरमार्केट में कई बार खाने का सामान चोरी करते हुए देखा गया था। उसे पहले भी चोरी के आरोप में छोड़ा गया था। बता दें कि इस बर्बर हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे का चेहरा खून से लथपथ है और भीड़ उसे चीख-चीख कर पीट रही है।
खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया
6 of 6
चौंका देने वाली बात है कि नाइजीरिया में कई लोग इसे सही कदम बता रहे हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।