फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जानें इस महिला पर क्यों की गई कोड़ों की बरसात

Fri, 18 Nov 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
1 of 7
- फोटो : facebook
ईरान में एक महिला के साथ ऐसी बर्बरता की गई है कि उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शरिया कानून के खिलाफ जाने पर महिला को कोड़ों से पिटाई की सजा दी गई है। महिला का जुर्म इतना था कि उसने अपने दोस्त की पार्टी में शराब पी ली थी और इसीलिए उसपर 80 कोड़ों की बरसात की गई।

महिला के साथ हुए इस बर्बर व्यवहार को मशहूर पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने उठाया है। पत्रकार ने इस मामले को अपने फेसबुक पेज 'My Stealthy Freedom' पर शेयर करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।

2 of 7
iran
दरअसल, पुलिस को किसी ने खबर दी थी कि एक जन्मदिन पार्टी में शराब चल रही है और उस पार्टी में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस स्टेशन ले जाते समय उसके साथ बदतमीजी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के कपड़े भी उतरवाए गए जिसकी कोई जरुरत नहीं थी।

3 of 7
iran
इतना ही नहीं उसे बार-बार शर्मिंदा किया गया और कई बार मजाक भी उड़ाया गया। इसके बाद कोर्ट के सामने पेश किए जाने के बाद महिला को शरिया कानून तोड़ने का दोषी पाया गया और उसे 80 कोड़ों की सजा सुनाई गई।

4 of 7
iran
कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता पर कोड़े बरसाए जिससे उसकी पीठ पूरी लाल हो गई। पत्रकार ने उसकी इस फोटो को अपने पोस्ट के साथ शेयर भी किया है। उन्होंने लिखा कि कोड़ों की मार की वजह से जख्म इतने गहरे थे कि कई दिनों तक वह ठीक से लेट भी नहीं पा रही।

5 of 7
मसीह अलीनेजाद - फोटो : instagram
बता दें कि मसीह पहले ईरान में रहती थीं और अब वह कट्टरपंथी विचारधाराओं के खिलाफ आवाज उठाती हैं। और इसलिए उन्होंने इस मामले को सोशल साइट्स पर डाला। मसीह ईरान की राजनीतिक पत्रकार भी रह चुकी हैं और फिलहाल हिजाब पहनने का विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
उन्होंने न्यूयॉर्क में रह कर 'हैशटैग मैन इन हिजाब' के नाम से कैंपेन शुरू किया था जिसमें उन्होंने पुरुषों से कहा था कि वे हिजाब पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाले ताकि ईरान में महिलाओं के लिए लगे ड्रेस कोड के खिलाफ आवाज बुलंद हो।
विज्ञापन

7 of 7
अब वह ईरान से बाहर रहती हैं और अपने ब्लॉग के जरिए महिलाओं की आजादी, अल्पसंख्यकों और उत्पीड़त लोगों के मुद्दे उठाती हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें