क्रूरता के लिए पहचाने जाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की दरिंदगी एक बाहर फिर सुर्खियों में है। इस बार इंसानियत को शर्मसार करने की बजाय उसकी जानवरों के साथ की गई बदसलूकी ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : daily mail
इराक के कई इलाकों में इंसानों की जिंदगी को नरक बनाने वाले आईएसआईएस ने जानवरों को भूखे मरने पर मजबूर कर दिया है। घटना इराक के मोसुल की है, जिसे कथित तौर पर आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है और इसी मोसुल के एक पुराने चिड़ियाघर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : daily mail
इन तस्वीरों में भूख से तड़पते जानवरों की हालत देखकर लोग दंग रह गए हैं। ये बेजुबान कई-कई दिनों तक खाने के लिए तड़पते रहत हैं, लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आता।
4 of 7
दरअसल, ये तस्वीरें मोसुल के अल-मुरुर पार्क की है और यहां की तस्वीरों को एंटी आईएसआईएस ग्रुप ने पोस्ट किया है। इस ग्रुप ने आईएसआईएस के कहर को दर्शाने के साथ साथ इन जानवरों की मदद की अपील भी की है।
विज्ञापन
5 of 7
मीडियो खबरों के मुताबिक आईएसआईएस इन जानवरों को जितनी खुराक देता है वो काफी कम है। हालांकि, लोग खाने की चीजें देकर इन जानवरों की मदद करते हैं, लेकिन आईएसआईएस के आतंक की वजह से वे कई दिनों तक जानवरों के पास नहीं आ पाते।
विज्ञापन
6 of 7
खाना नहीं मिलने की वजह से शेर सूख गए हैं, इतना ही नहीं इस बर्बरता की वजह से एक शेरनी की मौत हो गई। आंतकी संगठन ने उसकी लाश को खुले में वहीं सड़ने के लिए छोड़ दिया।
एक समय था जब ये चिड़ियाघर लोगों के लिए एक टूरिस्ट प्लेस हुआ करता था। लेकिन हमलों के बीच कुछ जानवरों की मौत हो गई, कुछ भाग गए और बाकी बचे जानवर रोज यहां भूख से तड़प रहे हैं।